- Hindi News
- National
- Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली24 मिनट पहले

यह फोटो दिल्ली एयरपोर्ट की है। राजधानी में अब तक 2 लाख 79 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 2.47 लाख रिकवर हो चुके हैं। -फाइल फोटो
- देश में अब तक 98,665 लोगों की मौत हो गई है, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 36,662 जानें गईं
- दिल्ली के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में अब तक 6427 मरीज एडमिट हुए, इनमें 5000 डिस्चार्ज
देश में 24 घंटे में कोरोना के 83,625 मामले मिले और 80,419 लोग रिकवर हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 लाख 7 हजार 144 हो गई है। वहीं, बुधवार रात ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 52 लाख के पार हो गया। अभी कुल 52 लाख 65 हजार 142 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं बुधवार को 1,136 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 98,665 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी। इसके अनुसार, इंटरनेशनल पैसेंजर अब दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड आरटी पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार को 5 अक्टूबर से 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। राज्य में अब तक 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।


कोरोना अपडेट्स
- इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और हॉस्पिटल में अब तक 6427 मरीज एडमिट हुए। इनमें से 5000 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
- बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सुंदरबन के मामलों के मंत्री मंटूराम पाखिरा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पहले मंगलवार को काकद्वीप सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में कोलकाता के बहेघाटा आईडी हॉस्पिटल ले जाया गया।
- मंगलवार को 10 लाख 86 हजार 688 टेस्ट किए गए। देश में अब तक 7.42 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में हर दिन सबसे ज्यादा करीब 1.50 लाख जांच उत्तरप्रदेश और बिहार में की जा रही हैं।
- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रूटीन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। नायडू की उम्र 71 साल है। हालांकि, उनकी पत्नी उषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
लगातार 10वें दिन 90 हजार से कम केस आए
देश में मंगलवार को संक्रमण के 80 हजार 500 नए मामले मिले। 86 हजार 061 लोग रिकवर हुए। राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था जब देश में 90 हजार से कम केस आए। इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
मंगलवार को 1877 नए मरीज मिले और 2433 लोग ठीक हुए। इंदौर में 482 नए मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4597 पर पहुंच गई है। यहां अब तक 24006 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18844 ठीक हो गए। अब तक 565 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
मंगलवार को 2148 संक्रमित मिले। सरकार कोरोनावायरस से खुद को और दूसरों को बचाने के लिए 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस से जन आंदोलन की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बैठक में यह फैसला लिया। गहलोत ने कहा कि सभी मास्क पहनने के जन आंदोलन को सफल बनाएं और संक्रमण से सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें, भीड़ से बचें।

3. बिहार
कोरोना के मामले में गिरावट आ रही है। हालांकि, टेस्टिंग की संख्या एक लाख से ज्यादा है। मंगलवार को 1 लाख 44 हजार 535 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसके साथ राज्य में अब तक 71.34 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 2.6% हो गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। पिछले चार दिन की बात करें तो रविवार को छोड़कर बाकी दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मंगलवार को महाराष्ट्र में 14 हजार 976 मरीज बढ़े और 19 हजार 212 लोग स्वस्थ भी हो गए। राज्य में फिलहाल 19 लाख 75 हजार 923 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। वहीं, 29 हजार 922 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

5. उत्तरप्रदेश
यूपी के स्वास्थ्य अपर मुख्य सचिव ने कहा- उत्तर प्रदेश ने बुधवार को 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार कर लिया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,61,058 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1 करोड़ 98 हजार 896 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी देश का पहला राज्य है जिसने 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार किया है। राज्य में बुधवार को 4,226 नए मरीज मिले और 5,434 रिकवर हुए।
