LPG LPG cylinder price hiked, 19 kg cylinder becomes expensive by Rs 32 | LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, 32 रुपए तक महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर

  • Hindi News
  • Utility
  • LPG LPG Cylinder Price Hiked, 19 Kg Cylinder Becomes Expensive By Rs 32

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 594 रुपए पर स्थिर है

  • 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है
  • 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 महीने से नहीं बढ़े हैं

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दि‍ल्ली में 594 रुपए पर स्थिर है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 32.50 रुपए महंगा हो गया है।

महंगा हुआ 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर
देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर कीमत 1133.50 रुपए से बढ़कर 1166 रुपए पर आ गई है। सिलेंडर 32 रुपए तक महंगा हो गया है। मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1089 रुपए से बढ़कर 1113.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। इसमें 24.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी 35 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

19 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

शहर दाम (रुपए में)
दिल्ली 1166.00
मुंबई 1113.50
कोलकाता 1220.00
चेन्नई 1276.00

14.2 किलोग्राम एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

शहर दाम (रुपए में)
दिल्ली 594.00
मुंबई 620.50
कोलकाता 594.00
चेन्नई 610.00

लगातार तीसरे महीने नहीं बढ़े दाम
अगस्त और सितंबर में भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपए तक कीमतें बढ़ाई गई थी। वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया था। जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hathras Rape Case Latest News Update Priyanka Gandhi Rahul Gandhi Probe Opposition Up Govt Victim Family - Hathras Rape Case: थोड़ी देर में हाथरस के लिए रवाना होंगे राहुल-प्रियंका, नकवी बोले- राजनीतिक पर्यटन बंद हो

Thu Oct 1 , 2020
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) – फोटो : PTI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर […]