Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 01 October Mumbai Delhi Coronavirus News | टेस्टिंग का आंकड़ा 7.5 करोड़ के पार, फिर भी अमेरिका, रूस और ब्रिटेन हमसे सात गुना आगे; देश में अब तक 63 लाख संक्रमित

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 01 October Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बुधवार को 83 हजार 625 केस आए, 80 हजार 419 मरीज ठीक हुए; 1136 की मौत
  • उत्तरप्रदेश में टेस्टिंग का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, 87 लाख टेस्टिंग के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर

देश में बुधवार को कोरोना के 86748 केस आए। हालांकि, राहत की बात है कि 85274 मरीज ठीक हो गए। 1179 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक 7.50 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 10 से 11 लाख टेस्ट हो रहे हैं। बीच में यह आंकड़ा करीब 15 लाख भी पहुंचा है। इसके बावजूद हम अभी इस मामले में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से काफी पीछे हैं।

भारत में जहां हर 10 लाख की आबादी पर 53 हजार 634 टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन में इतनी ही आबादी पर 3 लाख 60 हजार 527, अमेरिका में 3 लाख 24 हजार 403 और रूस में 3 लाख 15 हजार 176 लोगों की जांच की जा रही है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार को जारी कर दी। इसके अनुसार, इंटरनेशनल पैसेंजर अब दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं।
  • महाराष्ट्र में लॉकडाउन 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि होटल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बार को 5 अक्टूबर से 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। राज्य में अब तक 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
  • दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और हॉस्पिटल में अब तक 6427 मरीज एडमिट हुए। इनमें से 5000 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

बुधवार को 2004 नए मरीज मिले और 2289 लोग ठीक हुए। इंदौर में 482 नए मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4597 पर पहुंच गई है। यहां अब तक 24006 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18844 ठीक हो गए। अब तक 565 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
बुधवार को 2173 संक्रमित मिले। जयपुर में सबसे ज्यादा 408 केस आए और 265 मरीज ठीक हो गए। राज्य में 15 जिलों में 15 मौत हुईं। सवाई माधोपुर में मृत्युदर सबसे ज्यादा 2.1% है। जिले में अब तक 914 केस आए हैं। इनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अलवर, झालावाड़ और हनुमानगंज में मृत्युदर सबसे कम 0.4% है।

3. बिहार
बुधवार को 1435 केस आए,1735 मरीज ठीक हुए और 10 संक्रमितों की मौत हुई। यूपी के बाद यहां सबसे ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। एक दिन पहले यहां 1 लाख 31 हजार 383 टेस्ट किए गए। राज्य में अब तक करीब 74 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां मृत्युदर सिर्फ 0.5% है। सबसे कम मृत्युदर के मामले में यह दादरा-नगर हवेली, अंडमान-निकोबार के बाद तीसरे नंबर पर है।

4. महाराष्ट्र
बुधवार को 18 हजार 317 मरीज बढ़े और 19 हजार 163 लोग ठीक हो गए। राज्य में अभी 2 लाख 59 हजार एक्टिव केस हैं। राज्य में बीते चार दिनों में रविवार को छोड़कर बाकी दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (20.4%) यहां देश में सबसे ज्यादा है, यानी यहां हर 100 टेस्ट पर 20 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

5. उत्तरप्रदेश
यूपी देश का पहला राज्य हो गया है जहां टेस्टिंग का आंकड़ा एक करोड़ से ज्यादा हो गया है। यहां कुल 1 करोड़ 98 हजार 896 सैंपल्स जांचे जा चुके हैं। बुधवार को यहां 1 लाख 61 हजार 58 टेस्ट किए गए। राज्य में बुधवार को 4226 नए मरीज मिले और 5434 ठीक हुए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar News : Parties in the Grand Alliance breaking hearts, hoping for new Humsafar, Patna News in Hindi

Thu Oct 1 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : गुरुवार, 01 अक्टूबर 2020 12:33 PM पटना। बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ का आकार छोटा होता जा रहा है। कहा जा रहा है कि महत्वकांक्षा और रूतबा बढ़ाने की चाहत में महागठबंधन के घटक दलों […]

You May Like