माली में स्विस महिला बंधक की हत्या: स्विटजरलैंड विदेश मंत्रालय

बर्न। स्विटजरलैंड के विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि उन्हें फ्रेंच प्रशासन की ओर से सूचित किया गया है कि माली में हिरासत में लिये गए स्विस बंधक की मौत हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट के जरिए जानकारी दी है कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन जमात नजर अल इस्लाम वल मुस्लिम के अपहरणकर्ताओं ने एक महीने पहले इस महिला बंधक की हत्या कर दी।

हालांकि किन हालात में हत्या की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। स्विस प्रशासन ने माली के प्रशासन के साथ और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों की मदद से चार सालों से कैद बंधक को रिहा कराने के प्रयास किया था।

स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कासिस ने बयान जारी कर हत्या की निंदा की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि किन हालातों में हत्या की गई है। साथ ही बंधक के अवशेषों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: कैट ने की फ्ल‍िपकार्ट के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग

यह खबर भी पढ़े: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया व मनमोहन समेत 30 नेताओं के नाम शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aligarh Muslim University (AMU) released the entrance exam 2020 schedule, examinations to be held between November 1 to December 5 | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने जारी किया एंट्रेस एग्जाम का शेड्यूल,1 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित होंगी परीक्षाएं

Sat Oct 10 , 2020
Hindi News Career Aligarh Muslim University (AMU) Released The Entrance Exam 2020 Schedule, Examinations To Be Held Between November 1 To December 5 4 घंटे पहले कॉपी लिंक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए AMU एंट्रेस एग्जाम 2020 का शेड्यूल जारी […]