- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl 2020
- MI Vs DC IPL Live Score | Mumbai Indians (MI) Vs Delhi Capitals (DC) IPL 2020 Match 27th Live Cricket Score And Latest Updates
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा।
आईपीएल के 13वें सीजन का 27वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में दो बदलाव किए। विकेटकीपर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर को बाहर किया गया। उनकी जगह एलेक्स कैरी और अजिंक्य रहाणे को मौका मिला। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
मुंबई के पास मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका है। दिल्ली अभी शीर्ष पर काबिज है। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के पास लीग में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय प्लेयर बनने का मौका है। वे इस मामले में विराट कोहली और सुरेश रैना को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने अब तक 38 अर्धशतक लगाए हैं।
दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में विदेशी प्लेयर क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट को मौका मिला। वहीं दिल्ली की टीम में एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे को शामिल किया गया।
दोनों टीमें:
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे।
मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली-मुंबई में से जीतने वाली टीम टॉप पर पहुंचेगी
दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ की ओर एक कदम ओर बढ़ाना चाहेगी। टीम अब तक 6 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। यह मैच जीतते ही दिल्ली के 12 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो एक मजबूत स्थिति होगी।
मुंबई-दिल्ली के महंगे खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
मुंबई का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सक्सेस रेट दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा है। मुंबई ने अब तक लीग में अब तक कुल 193 मैच खेले हैं। इनमें उसने 113 जीते और 80 हारे हैं। ऐसे में मुंबई का सक्सेस रेट 58.29% है। वहीं, दिल्ली ने अब तक खेले कुल 183 मैचों में से 82 जीते और 99 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे। दिल्ली का सक्सेस रेट 45.02% है।