- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: October 14 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 24 के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 160 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है
बुधवार को बाजार लगातार 10वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ के बाद बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 382 अंकों की शानदार बढ़त देखने को मिली है। इसमें इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक का शेयर भी 2% ऊपर बंद हुआ है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में बजाज फिनसर्व का शेयर भी 4% ऊपर बंद हुआ है। एसबीआई लाइफ और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमश: 3 और 2 फीसदी की तेजी रही। जबकि आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स 288 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसमें विप्रो का शेयर 7% की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी में सरकारी कंपनी एनटीपीसी का शेयर भी 4% नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा ओएनजीसी में 3% की गिरावट रही। अंत में बीएसई 169.23 अंक ऊपर 40,794.74 पर और निफ्टी 36.55 अंक ऊपर 11,971.05 पर बंद हुआ। जबकि सुबह बीएसई सेंसेक्स 2.32 अंक नीचे 40,623.19 पर और निफ्टी 17.1 अंक नीचे 11,917.40 के स्तर पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
बजाज फिनसर्व | 6,108.10 | 4.10 |
एसबीआई लाइफ | 813.35 | 3.41 |
बजाज फाइनेंस | 3,364.50 | 2.81 |
इंडसइंड बैंक | 622.90 | 2.42 |
आईसीआईसीआई बैंक | 405.75 | 2.40 |
निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स
कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
विप्रो | 349.40 | 7.06 |
एनटीपीसी | 79.25 | 4.11 |
ओएनजीसी | 66.95 | 3.11 |
कोल इंडिया | 110.65 | 2.81 |
टाटा मोटर्स | 130.50 | 2.68 |
बीएसई पर करीब 51% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 160 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,852 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 2,852 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,455 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 102 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 62 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 215 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 245 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.55% की गिरावट के साथ 157.71 अंक नीचे 28,679.80 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 5 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 12083.20 अंकों पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.63% फिसलकर 22.29 अंक नीचे 3,511.93 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट में भी मंगलवार को बिकवाली रही। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC और जर्मनी का DAX इंडेक्स सभी गिरावट के साथ बंद हुए थे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स में 40.22 अंकों की बढ़त है। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.54% की गिरावट है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 169.23 अंक ऊपर 40,794.74 पर और निफ्टी 36.55 अंक ऊपर 11,971.05 पर बंद हुआ।
03:00 PM बीएसई सेंसेक्स 119.71 अंक ऊपर 40,745.22 पर और निफ्टी 20.10 अंक ऊपर 11,954.60 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
01:25 PM बीएसई में सरकारी कंपनी एनटीपीसी का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है।

01:23 PM बीएसई सेंसेक्स 288.52 अंक नीचे 40,336.99 पर और निफ्टी 94.10 अंक नीचे 11,840.40 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
01:18 PM बीएसई में सरकारी कंपनी केआईओसीएल लिमिटेड का शेयर 10% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:21 PM बीएसई सेंसेक्स 227.45 अंक नीचे 40,398.06 पर और निफ्टी 78.90 अंक नीचे 11,855.60 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

12:19 PM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 6 मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें सरकारी कंपनी कोल इंडिया का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि टाटा स्टील का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:16 PM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 210 अंकों की बढ़त है। इंडेक्स में विप्रो का शेयर 5% से ज्यादा नीचे फिसल गया है। जबकि एलएंडटी इंफोटेक का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:12 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 10 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। टाटा मोटर्स का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि 5 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी है। इसमें बजाज ऑटो का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:08 AM बीएसई सेंसेक्स 264.02 अंक नीचे 40,361.49 पर और निफ्टी 89.50 अंक नीचे 11,845.00 स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10:05 AM आईटी स्टॉक विप्रो का शेयर 6% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:37 AM बीएसई सेंसेक्स 158.56 अंक नीचे 40,466.55 पर और निफ्टी 61.55 अंक नीचे 11,872.95 स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:33 AM निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स; आईटी स्टॉक विप्रो का शेयर 6% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स – एनएसई
09:30 AM बीएसई बैंकिंग इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयरों में गिरावट है। आरबीएल का शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें टाटा स्टील का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स – बीएसई
09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 2.32 अंक नीचे 40,623.19 पर और निफ्टी 17.1 अंक नीचे 11,917.40 के स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
