MS धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाले युवक को रिमांड पर लेकर गुजरात से रांची पहुंची पुलिस

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी देने वाले युवक को झारखंड पुलिस गुजरात के कच्छ से लेकर गुरुवार को रांची पहुंची।

MS DHONI

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक नाबालिग है, उसके खिलाफ रांची के रातु थाना मेंधोनी के परिजनों की सहमति से पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया और मामला दर्ज होने के बाद झारखंड पुलिस की टेक्निकल टीम की निशानदेही पर गुजरात पुलिस ने कच्छ से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

झारखंड पुलिस गुजरात के कच्छ गयी थी और वहां सेआरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर लेकर गुरुवार सुबह रांची पहुंची। रांची लाने के बाद आरोपी युवक को रांची के सदर  हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां आरोपी युवक की कोविड-जांच चल रही है।

MS DHONI

गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आशानुरूप  प्रदर्शन नहीं करने से नाराज युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गयी थी।

जिसके बाद रांची में धोनी के हरमू बाईपास रोड और सिमलिया स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। वहीं इस अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ क्रिकेटरों और धोनी के समर्थकों ने रांची में जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

यह खबर भी पढ़े: WHO की चेतावनी: दुनियाभर में कोरोना वायरस से बढ़ सकती हैं मौतें, न बरते लापरवाही

यह खबर भी पढ़े: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा: साल 2020 खत्म होने से पहले उपलब्ध हो जायेगा कोरोना का सुरक्षित और प्रभावी टीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Captain Lokesh Rahul said - It is necessary to starve the lion; Gayle is dangerous wherever he bats | कप्तान लोकेश राहुल बोले- शेर को भूखा रखना जरूरी; गेल जहां भी बल्लेबाजी करते हैं, वह खतरनाक होते हैं

Fri Oct 16 , 2020
शारजाह39 मिनट पहले कॉपी लिंक किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। क्रिस गेल ने सीजन के पहले मैच में, 43 गेंद पर 53 रन बनाए। जबकि कप्तान केएल राहुल ने 49 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। कप्तान लोकेश राहुल को मैन ऑफ […]