Out of total 40 point 63 crore Jan Dhan bank accounts 22 point 44 crore were opened by women and 18 point 19 crore accounts of men | कुल 40.63 करोड़ जनधन बैंक खातों में से 22.44 करोड़ खाते महिलाओं ने खोले, पुरुषों के 18.19 करोड़ खाते

  • Hindi News
  • Business
  • Out Of Total 40 Point 63 Crore Jan Dhan Bank Accounts 22 Point 44 Crore Were Opened By Women And 18 Point 19 Crore Accounts Of Men

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

9 सितंबर 2020 को 3.01 करोड़ खातों में कोई रकम जमा नहीं थी

  • आरटीआई जवाब में यह जानकारी नहीं मिल पाई कि महिलाओं और पुरुषों के खातों में कुल कितनी-कितनी रकम जमा है
  • 1 अप्रैल 2020 को सभी जनधन खातों में कुल 1,19,680.86 करोड़ रुपए जमा थे, 9 सितंबर को ये 1,29,811.06 करोड़ रुपए हा गए

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत खोले बैंक खातों में आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं। एक RTI (सूचना का अधिकार) जवाब के मुताबिक 9 सितंबर 2020 तक इस योजना के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते खुले थे। इनमें से 22.44 बैंक खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ खाते पुरुषों के हैं।

मध्य प्रदेश के एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौड़ को दिए गए आरटीआई जवाब में हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि महिलाओं और पुरुषों के खातों में कुल कितनी-कितनी रकम जमा है। 9 सितंबर 2020 को 3.01 करोड़ खातों में कोई रकम जमा नहीं थी। जीरो बैलेंस वाले इन खातों में भी पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग खातों की संख्या की जानकारी नहीं मिली।

इस कारोबारी साल में 9 सितंबर तक जनधन खातों में जमा राशि 8.5% बढ़ी

वित्त मंत्रालय ने जवाब में कहा कि इस कारोबारी साल में सितंबर के शुरू तक जनधन खातों में जमा राशि 8.5 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख करोड़ हो गई। 1 अप्रैल 2020 को इन खातों में 1,19,680.86 करोड़ रुपए जमा थे। 9 सितंबर 2020 को ये 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,29,811.06 करोड़ रुपए हा गए।

7 अक्टूबर तक 40.98 करोड़ जनधन खातों में 1,30,360.53 करोड़ रुपए जमा थे

सरकारी वेबसाइट pmjdy.gov.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 तक 40.98 करोड़ जनधन खाते थे और इन खातों में 1,30,360.53 करोड़ रुपए जमा थे। सरकारी बैंकों ने 32.48 करोड़ जनधन खाते खोले हैं, जिनमें 1,00,869.65 करोड़ रुपए जमा हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 7.24 करोड़ खातों में 25,509.05 करोड़ रुपए और निजी बैंकों के 1.27 करोड़ खातों में 3,981.83 करोड़ रुपए जमा हैं।

अगस्त 2014 में शुरू हुई थी जनधन योजना

PMJDY अगस्त 2014 में शुरू हुई थी। योजना के तहत हर परिवार से एक खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन खातों में 10,000 रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

China Extends Emergency Use Of Its Coronavirus Vaccines To Three More Cities

Mon Oct 19 , 2020
All the 11 vaccines in China are in various stages of trials and await final approval. Beijing: Days after joining the World Health Organisation’s (WHO) COVAX alliance to equitably distribute COVID-19 vaccines across the world, China has stepped up the usage of its coronavirus vaccines to three more cities for […]