Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | 24 घंटे में संक्रमण के 44,747 केस मिले और 69,237 मरीज ठीक हुए; 586 लोगों की जान गई; मरीजों की संख्या 75.52 लाख

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कोरोना महामारी के बीच फेस्टिव सीजन में बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इसी बीच नई दिल्ली के चांदनी चौक पर एक युवक ड्राई फ्रूट्स खरीदता नजर आया।

  • कोरोनावायरस के कुल एक्टिव केस 7 लाख 47 हजार 478 हैं, नए केस कम हो रहे
  • अब तक 66.60 लाख मरीज ठीक हुए, 7.72 लाख का इलाज जारी, 1.15 लाख की मौत

देश में सोमवार को 44 हजार 747 केस मिले, 69 हजार 237 मरीज ठीक हुए और 586 की मौत हो गई। बीत दो महीने में नए केसों का यह तीसरा सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 24 अगस्त को 59 हजार 696 केस आए थे। 12 अक्टूबर को 54 हजार 262 केस आए। बीते तीन महीने में छठी बार 60 हजार से कम केस आए हैं। देश में अब तक 75.93 लाख केस मिले चुके हैं और 1.15 लाख मौतें हो चुकी हैं।

फिलहाल, कोरोना के कुल एक्टिव केस 7 लाख 47 हजार 478 हैं। नए केस लगातार कम हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों से कोविड के मामलों का प्रिडिक्शन मॉडल तैयार करवाया है। उनकी रिसर्च में सामने आया है कि भारत में कोविड के मामलों में अगले 3-4 महीने तक गिरावट जारी रहेगी। फरवरी तक एक्टिव केस 40 हजार रह जाएंगे।

इससे पहले रविवार को सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने दावा किया कि देश में कोरोना का पीक सितंबर में ही आ चुका था और फरवरी 2021 में कोरोना खत्म हो जाएगा। इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर समेत कई नामी इंस्टीट्यूट्स के एक्सपर्ट्स शामिल हैं। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

देश में लगातार घट रहे कोरोना के एक्टिव केस

कोरोना अपडेट्स

  • मार्च से बंद मुंबई की मेट्रो सर्विस सोमवार सुबह 8.30 बजे फिर से शुरू हुई। कोरोना को देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने यात्रा में कई बदलाव किए हैं। पहले दिन सिर्फ 350 लोगों को यात्रा की अनुमति दी गई है। आम दिनों में इसमें 1350 यात्री ट्रैवल करते हैं। फिलहाल, यह मेट्रो घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो वन लाइन पर शुरू हुई है
  • हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुई यूनिवर्सिटी के साथ नाक से दी जाने वाली वैक्सीन (नेजल वैक्सीन) कैंडिडेट के ट्रायल के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी ट्रायल, उत्पादन और कोविड-19 वैक्सीन के लिए बाजार देखेगी।
  • राजस्थान में गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला समेत 32 लोगों के खिलाफ बयाना पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों ने भरतपुर में शनिवार को आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई थी।
  • 20 दिन से कोरोना संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत रविवार दोपहर काफी बिगड़ गई। इससे मेडिका अस्पताल के डॉक्टर घबरा गए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रिम्स के डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर हाई फ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है। देर रात 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रांची पहुंची है।

सिलचर में कोविड वार्ड में डॉक्टर ने किया डांस

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 1015 लोग संक्रमित पाए गए। 1287 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 61 हजार 203 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 12 हजार 996 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 45 हजार 421 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2786 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1760 हो गया है। 24 घंटे के अंदर 12 मरीजों ने जान गंवाई। 1960 लोग संक्रमित पाए गए और 2194 लोग रिकवर हो गए। अब तक 1 लाख 75 हजार 226 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 20 हजार 893 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 52 हजार 573 लोग ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार
राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 5 हजार 124 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 912 लोग संक्रमित मिले। अभी 10 हजार 331 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 93 हजार 789 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1003 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 5984 नए मामले सामने आए, 15 हजार 69 लोग रिकवर हुए और 125 मरीजों की मौत हो गई। अब तक यहां 16 लाख 1 हजार 365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 73 हजार 759 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 84 हजार 879 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 42 हजार 240 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 6685 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 27 मरीजों की मौत हुई। सोमवार को 1729 नए मरीज मिले। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 56 हजार 865 हो गई है। इनमें 31 हजार 495 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4 लाख 18 हजार 685 लोग ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Analysis of 165 seats for Bihar Assembly Election 2020 | पहले दौर की 37 सीटों पर दो दलों में सीधी टक्कर, दूसरे चरण में 26 क्षेत्रों में त्रिकोणात्मक संघर्ष, 56 नए प्रत्याशी भी उभरेंगे

Tue Oct 20 , 2020
पटना4 घंटे पहले कॉपी लिंक भास्कर ने हरेक सीट के पुराने आंकड़े, आधार वोटरों, सेंध की संभावना/आशंका के साथ ताजी जमीनी हकीकत को मिलाकर यह रिपोर्ट तैयार की है। यह कोई ओपिनियन नहीं है, बल्कि भास्कर आपको बता रहा है इन सीटों पर टक्कर की जमीनी हकीकत पहले दो चरणों […]

You May Like