Narendra Modi Addressing Durga Puja Live Update | PM Modi To Address West Bengal On Durga Puja Via Video Conferencing | मोदी ने दुर्गा पूजा में कहा- बंगाल ने देश को हमेशा रास्ता दिखाया, महापुरुषों ने शस्त्र-शास्त्र से सेवा की

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Addressing Durga Puja Live Update | PM Modi To Address West Bengal On Durga Puja Via Video Conferencing

कोलकाता36 मिनट पहले

मोदी का संबोधन दिखाने के लिए भाजपा ने बंगाल के सभी 294 विधानसभा इलाकों के बूथों पर इंतजाम किए थे। बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं।

बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव ‘दुर्गा पूजा’ गुरुवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हुए कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और बंगाल के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। लेकिन, भाजपा ने इंतजाम शायद अगले साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किए थे। मोदी का संबोधन दिखाने के लिए भाजपा ने बंगाल के सभी 294 विधानसभा इलाकों के 78 हजार बूथों पर टीवी स्क्रीन लगाए थे। मोदी ने भी बांग्ला में भाषण शुरू किया वहां के महापुरुषों और आम लोगों की भी जमकर तारीफ की।

23 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भक्ति की शक्ति ऐसी है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं दिल्ली में नहीं बंगाल में हूं। जब आस्था अपरंपार हो, तो स्थान, स्थिति, परिस्थिति से आगे बढ़कर पूरा देश बंगालमय हो जाता है। ऐसी कोई जगह नहीं जहां मां दुर्गा की झलक न दिखे।”

कोलकाता में हुए प्रोग्राम में शामिल महिलाओं ने शंख बजाकर मोदी का स्वागत किया।

कोलकाता में हुए प्रोग्राम में शामिल महिलाओं ने शंख बजाकर मोदी का स्वागत किया।

मोदी के संबोधन की 7 खास बातें

‘बंगाल से निकले महापुरुषों ने शस्त्र-शास्त्र से सेवा की’
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्व भारत की पूर्णता का पर्व है। बंगाल की दुर्गा पूजा इस पूर्णता को नए रंग, श्रृंगार देती है। यह बंगाल की चेतना, ऐतिहासिकता का प्रभाव है। मैं बंगाल की भूमि को नमन करता हूं। बंगाल ने देश को हमेशा रास्ता दिखाया। बंगाल की भूमि से निकले महापुरुषों ने शस्त्र और शास्त्र से सेवा की है। उन्होंने पूरी मानवता को दिशा दिखाई। रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, मां आनंदमयी, महर्षि ऑरबिंदो, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर, राजा राममोहन राय, ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेते ही नई चेतना जगती है।

‘बंगाल की जनता को नमन’
नेताजी सुभाषचंद्र बोस, खुदीराम बोस, मास्टर सूर्य सेन, बाघा जतिन, प्रीतिलता वादेदार समेत कई वीरांगनाओं ने मां भारती की सेवा में जीवन लगा दिया। भारत को संवारने में बंगाल के इतने सारे लोगों के नाम हैं कि शाम हो जाएगी, पर नाम खत्म नहीं होंगे। काजी नजरुल इस्लाम, सत्यजीत रे, मृणाल सेन, उत्तम कुमार, सुचित्रा सेन ने भारत का नाम विदेशों में रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि बंगाल के लोग हमेशा दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करते रहेंगे। अथाह शक्ति से भरी बंगाल की जनता को नमन करता हूं।

‘दुर्गा पूजा के साथ महामारी से भी बचें’
मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना में दुर्गा पूजा मना रहे हैं। सबने संयम दिखाया है, लेकिन उल्लास, भव्यता वही है। यही बंगाल की चेतना है। मेरा आपसे आग्रह है कि दुर्गा पूजा के साथ ही दो गज की दूरी, मास्क पहनने का पालन निष्ठा से करें। बंगाल में उमा एलो घरे की परंपरा रही है। मां का पारंपरिक आह्वान भी इसी का विधान है।

‘किसी के दुख दूर करने से ही दुर्गा पूजा पूरी होती है’
यहां दुर्गा को बेटी की तरह मानते हैं। ये दर्शन, मां-संतान का रिश्ता, सामाजिक रिश्तों का आधार है। इसलिए बेटियों को सम्मान करने की सीख की जाती है। दुर्गा की पूजा तो शक्ति की साधना है। दुर्गा तो दुर्गतिनाशिनी कही जाती हैं। दुर्गा पूजा तभी पूरी होती है, जब किसी के दुख को दूर करते हैं। महिषासुर को मारने के लिए उनका एक अंश काफी था, पर उनके सभी रूप एक हो गए थे।

‘नारी शक्ति के लिए लगातार काम किया जा रहा’
मोदी ने कहा कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान जोर-शोर से जारी है। जनधन खाते खोलना हो, गर्भावस्था के दौरान मुफ्त चेकअप हो, घरों में शौचालय का मामला हो, ऑफिस में नाइट शिफ्ट हो, मेटरनिटी लीव को बढ़ाना, सेना में परमानेंट कमीशन हो, नारी शक्ति को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। दुराचार करने वाले को मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।

‘बंगाल की 90 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए’
बंगाल के तेज विकास के लिए, यहां के लोगों को सुविधाएं देने के लिए लगातार काम हो रहा है। यहां के 30 लाख लोगों के लिए घर बनाए जा चुके हैं। यहां की 90 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। जल-जीवन योजना के तहत 4 लाख घरों में साफ पानी पहुंचाने का काम हुआ है।

‘पूर्वी भारत के विकास में बंगाल नई शक्ति बनकर उभरेगा’
नेपाल-भारत-बांग्लादेश के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सैंकड़ों करोड़ की परियोजना पर काम चल रहा है। बंगाल के लोगों की मुश्किलें कम हों, हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। हमने पूर्वी भारत के विकास यानी पूर्वोदय के लिए कई फैसले लिए हैं। इस पूर्वोदय के लिए बंगाल नई शक्ति बनकर उभरेगा।

मोदी ने या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता और या देवि सर्वभूतेषु दया रूपेण संस्थिता मंत्रों के जरिए शक्ति, शांति और दया की बात भी समझाई।

इससे पहले कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने शंख बजाकर उनका स्वागत किया। आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने रवींद्र संगीत का गीत भी सुनाया। बंगाल का सबसे बड़ा उत्सव दुर्गा पूजा आज से शुरू हो गया है।

भाजपा ने 78 हजार बूथों पर मोदी का संबोधन दिखाया
मोदी के इस प्रोग्राम के जरिए भाजपा की नजर पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों पर भी है। भाजपा ने सभी 294 विधानसभा सीटों के 78 हजार पोलिंग बूथों पर मोदी का संबोधन दिखाने के इंतजाम किए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

arrah bihar road accident guy died truck rammed uner overbridge | ओवर ब्रिज के नीचे सो रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत के बाद लोगों ने की आगजनी

Thu Oct 22 , 2020
आरा12 मिनट पहले कॉपी लिंक हादसे के बाद लोगों ने आगजनी कर आरा-पटना हाईवे को करीब 2 घंटे तक जाम किया। शीतल टोला के रवीन्द्र प्रसाद की सड़क हादसे में मौत लोगों ने सड़क पर जमकर काटा बवाल आरा के पटेल बस पड़ाव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में […]

You May Like