India is now the third country in the world where most people died due to infection, Mexico was at number four. | भारत अब दुनिया का तीसरा देश हुआ जहां संक्रमण ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली, मैक्सिको चौथे नंबर पर

  • Hindi News
  • National
  • India Is Now The Third Country In The World Where Most People Died Due To Infection, Mexico Was At Number Four.

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना मरीज के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।

  • शुक्रवार को 1018 मरीजों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा 23,775 मौतें महाराष्ट्र में हुईं
  • तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 7 हजार के पार, कर्नाटक में 136 लोगों ने जान गंवाई

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 62 हजार 713 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1018 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ भारत अब दुनिया का तीसरा देश हो गया है, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है। अभी इस तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां अब तक 62 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 85 हजार 175 मौतें अमेरिका और 1 लाख 18 हजार 988 मौतें ब्राजील में हुई हैं। भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 45 मरीजों की मौत हो रही है। अमेरिका और ब्राजील में इतनी ही आबादी में 559 लोग जान गंवा रहे हैं।

देश में अभी 9 हजार गंभीर मरीज
कोरोना के गंभीर मामलों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अभी 9 हजार मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है। अमेरिका में 16 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

24 घंटे के अंदर इन राज्यों में मरीजों ने जान गंवाई
24 घंटे के अंदर देश में 1018 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 331 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 23,775 हो गई है। उधर, कर्नाटक में 136, तमिलनाडु में 102, आंध्र प्रदेश में 81, उत्तर प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 56, पंजाब में 51, दिल्ली में 20, मध्य प्रदेश में 17, हरियाणा में 15, गुजरात में 14, राजस्थान और बिहार में 12-12, तेलंगाना में 11, पुडुचेरी में 9, असम और ओडिशा में 8-8, केरल और जम्मू-कश्मीर में 7-7, छत्तीसगढ़ में 6, गोवा और त्रिपुरा में 4-4, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 2-2, झारखंड और लद्दाख में 1-1 मरीजों ने जान गंवाई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 23,775
तमिलनाडु 7,050
दिल्ली 4,389
कर्नाटक 5,368
आंध्र प्रदेश 3,714
गुजरात 2,976
उत्तर प्रदेश 3,294
पश्चिम बंगाल 3,073
मध्यप्रदेश 1,323
राजस्थान 1,017
तेलंगाना 799
हरियाणा 661
पंजाब 1,307
जम्मू-कश्मीर 678
बिहार 674
ओडिशा 509
उत्तराखंड 228
केरल 275
झारखंड 378
छत्तीसगढ़ 251
असम 286
हिमाचल प्रदेश 32
चंडीगढ़ 45
पुडुचेरी 199
मेघालय 09
लद्दाख 28
त्रिपुरा 89
गोवा 175
अरुणाचल प्रदेश 07
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 08
सिक्किम

03

अंडमान और निकोबार समूह 42
मणिपुर 27
कुल 62,713

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Deputy CM Sushil Modi attacked on RJD and Congress, said Congress, RJD, SP, TMC want to give private institutions a chance to earn big money by canceling JEE-NEET exam | जेईई-नीट की परीक्षा रद्द कराकर निजी संस्थानों को मोटी कमाई का मौका देना चाहते हैं कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी: सुशील मोदी

Sat Aug 29 , 2020
Hindi News Local Bihar Deputy CM Sushil Modi Attacked On RJD And Congress, Said Congress, RJD, SP, TMC Want To Give Private Institutions A Chance To Earn Big Money By Canceling JEE NEET Exam पटना7 घंटे पहले कॉपी लिंक सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार। मोदी ने कहा-मजहबी जुलूस निकालने की […]

You May Like