TIME magazine replaces logo with ‘VOTE’ for the first time in its 100-year history | मैगजीन ने नवंबर के इश्यू का लोगो VOTE किया, अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट की अपील की

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैगजीन ने अमेरिका नागरिकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने की अपील की है।

करीब 100 साल के इतिहास में पहली बार टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज का लोगो बदला है। टाइम ने नवंबर के डबल इश्यू का लोगो VOTE कर दिया है। मैगजीन ने अमेरिका नागरिकों से राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने की अपील की है।

टाइम के एडिटर इन चीफ और सीईओ फेलसेंथल ने लोगों से आधुनिक इतिहास के सबसे विभाजित करने वाले और अहम राष्ट्रपति चुनावों में अमेरिकी नागरिकों से वोट की अपील की।

एडिटर इन चीफ ने रीडर्स के लिए लिखा नोट

फेलसेंथल ने रीडर्स के लिए एक नोट में लिखा- एक साल की पीड़ा, कठिनाई और उथल-पुथल के बाद अब हमारे पास पीढ़ियों में एक बार आने वाला मौका है, ताकि हम अपनी लय को बदल सकें।फेलसेंथल ने कवर का लोगो बदलने के बारे में भी बताया कि ऐतिहासिक तौर पर हम ऐसा निर्णय लेने जा रहे हैं, जो शायद ही कभी किसी ने बैलेट बॉक्स के जरिए लिया होगा। हमने करीब 100 साल के अपने इतिहास में पहली बार अपना यूएस एडिशन का लोगो बदला है, वो भी इस बेहद जरूरी संदेश के साथ कि लोग अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करें।

कवर इमेज के बारे में दी जानकारी

इसका कवर डिजाइन शेपर्ड फेयरी ने तैयार किया है। शेपर्ड ने ही 2008 के चुनावों में मशहूर HOPE पोस्टर तैयार किया था और इसमें बराक ओबामा को राष्ट्रपति के तौर पर उम्मीद बताया गया था। नया एडिशन 3 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले बाजार में आएगा। इसके कवर पर महिला मास्क पहने नजर आ रही है। मास्क पर बैलेट बॉक्स है और इस पर भी वोट प्रिंट किया गया है। कवर के बारे में फेलसेंथल ने कहा कि इसमें जो महिला है, वह जानती है कि महामारी के समय लोकतंत्र के सामने ज्यादा परेशानियां हैं, फिर भी वह अपनी आवाज उठाने और इसे वोटिंग के जरिए ताकत देने के लिए संकल्पित है।

3 नवंबर को होगा अमेरिकी राष्ट्रपति के भाग्य का फैसला

3 नवंबर को अमेरिका के लोग अपने नए राष्ट्रपति का चुनाव कर लेंगे। इस बार कई बड़ी चुनौतियों के बीच चुनाव हो रहा है। कोरोना के चलते 2.20 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। बेरोजगारी का दर काफी बढ़ गया है। अमेरिकी वोटर्स भी दो तरफ बंट गए हैं। अश्वेत का मुद्दा हावी है। ऐसे में इस चुनाव से ही पता चलेगा कि अमेरिका के लोग ट्रम्प को वापस चुनते हैं या जो बाइडेन को वोट देकर नए नेतृत्व को सत्ता सौंपते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Chunav 2020 Rally: Pm Modi Connect With Voters In Bhojpuri Language And Bengali Used In Durga Puja Video Conference - कल बंगाली-आज भोजपुरी: भाषा से वोटरों का दिल छूने की कोशिश!

Sat Oct 24 , 2020
बिहार चुनाव 2020 रैली: सासाराम में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी। – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें पीएम मोदी आज बिहार में पहली चुनावी रैली […]

You May Like