Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates 24 October 2020; Madhya Pradesh Indore, Maharashtra Mumbai Karnataka Delhi Bihar Rajasthan Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 24 October 2020 | बिहार के भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी संक्रमित हुए; कुल केस 78 लाख के पार

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates 24 October 2020; Madhya Pradesh Indore, Maharashtra Mumbai Karnataka Delhi Bihar Rajasthan Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 24 October 2020

नई दिल्ली26 मिनट पहले

फडणवीस आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके कॉन्टैक्ट में आए लोग भी टेस्ट करवा लें।- फाइल फोटो।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। फडणवीस ने कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए, उन्हें भी टेस्ट करवा लेना चाहिए। इससे पहले बिहार के 3 बड़े भाजपा नेता डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन भी संक्रमित हो चुके हैं।

फडणवीस 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कहां-कहां गए?

  • 15 अक्टूबर को सीतामढ़ी जिले की डुमरा और सीतामढ़ी विधानसभा सीट में चुनावी सभा को संबोधित किया।
  • 16 अक्टूबर को पटना के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीवान के गोरियाकोठी और गोपालगंज में चुनावी सभा की।
  • 17 अक्टूबर को मुंगेर और रजौली में चुनावी सभा की।
  • 18 अक्टूबर को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद भागलपुर, सासाराम और गया में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
  • 19 अक्टूबर को मुंबई और पुणे बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने महाराष्ट्र रवाना। बारामती, पुणे, इंदापुर तालुका, सोलापुर, उस्मानाबाद के प्रभावित क्षेत्र में दौरा किया।
  • 20 अक्टूबर को उस्मानाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 20 अक्टूबर को लातूर में भी रहे।
  • 21 अक्टूबर को हिंगोली में रहे। जालना, परभणी जिले में भी बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
  • 22 अक्टूबर को बिहार लौटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर छपरा, मोतिहारी, समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी थे। जायसवाल 23 अक्टूबर को मोदी की रैलियों में उनके साथ थे। हालांकि, फडणवीस इन रैलियों में शामिल नहीं हुए।

देश में कोरोना के नए मरीज मिलने की संख्या में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। 21 अक्टूबर को 56 हजार 264 मरीज सामने आए थे, 22 अक्टूबर को यह आंकड़ा 54 हजार 367 और 23 अक्टूबर को 53 हजार 935 रह गया। एक्टिव केस भी अब 6 लाख 80 हजार 801 रह गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- अगले 3 महीने अहम
कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 78 लाख 15 हजार 363 पहुंच चुका है। इनमें से 70 लाख 13 हजार 569 मरीज ठीक भी हो चुके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने त्योहारों और सर्दी के सीजन को देखते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करें। साथ ही कहा कि राज्यों को टेस्टिंग, सर्विलांस और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कोरोना की स्थिति तय करने में अगले 3 महीने अहम होंगे।

टेस्टिंग का आंकड़ा 10.10 करोड़ के पार
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक 23 अक्टूबर तक देशभर में 10 करोड़ 13 लाख 82 हजार 564 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। शुक्रवार को 12 लाख 69 हजार 479 टेस्ट किए गए।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्य प्रदेश
राज्य में पिछले 24 घंटे में 953 नए मामले सामने आए, 1325 लोग रिकवर हुए और 13 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 65 हजार 294 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। अक्टूबर में लगभग रोज जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा ठीक भी हो रहे हैं। रिकवरी रेट भी 85.86% पर पहुंच गया है।

2. राजस्थान
प्रदेश में संक्रमण के गढ़ जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव हो रहे हैं। त्योहारों की वजह से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों तक में भीड़ 80% तक बढ़ गई है। ऐसे में जब कोरोना की सैंपलिंग बढ़ानी चाहिए थी, लेकिन घटा दी गई। पिछले 2 महीने में देश में जहां औसत सैंपलिंग 44% बढ़ी, वहीं राजस्थान में 25% तक घट गई है।

3. बिहार
पटना जिले में पिछले 24 घंटे में 233 मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हजार 59 हो गई। PMCH के 3 स्टाफ मेंबर और यहां भर्ती 11 मरीज भी संक्रमित हुए हैं। PMCH कोविड अस्पताल से एक मरीज को छुट्टी दी गई, वहीं छपरा में 32 साल के मरीज की मौत हो गई। पटना एम्स में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह समेत 18 मरीज भर्ती हुए।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे में 7347 नए मरीज मिले, 13 हजार 247 लोग रिकवर हुए और 184 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 32 हजार 544 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 43 हजार 922 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 45 हजार 103 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से राज्य में 43 हजार 15 लोगों की जान जा चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 6 हजार 830 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 40 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 202 नए केस मिले और 3 हजार 25 लोग रिकवर हुए। अब तब 4 लाख 66 हजार 60 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 28 हजार 268 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 30 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Navratri Durga Ashtami 2020 In Patna Latest News Update; Pandals Doors Open For Devotees | कोरोना में नहीं दिख रहा पंडालों का आकर्षण, प्रतिमा की जगह फ्लैक्स पर मां दुर्गा, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं भक्त

Sat Oct 24 , 2020
Hindi News Local Bihar Navratri Durga Ashtami 2020 In Patna Latest News Update; Pandals Doors Open For Devotees पटना44 मिनट पहले कॉपी लिंक महाअष्टमी पर भक्तों की उमड़ रही भीड़ महाअष्ठमी के मौके पर शहर में बने पंडालों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू पूरी आस्था के साथ पंडालों […]