Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | RBI गवर्नर कोरोना पॉजिटिव; 7 दिन में 1.14 लाख एक्टिव केस कम हुए, अब तक 78.66 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली40 मिनट पहले

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। (फाइल फोटो)

  • शनिवार को 50 हजार 224 केस आए, 62 हजार 154 मरीज ठीक हो गए, 575 मरीजों की मौत
  • देश में अब तक 78.63 लाख केस आए, 70.75 लाख मरीज ठीक हुए, 1.18 लाख की मौत हुई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। दास ने लिखा, ”मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। एसिंप्टोमैटिक हूं। पूरी तरह स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वह सावधानी बरतें। मैं आइसोलेशन में रहकर कुछ दिन काम जारी रखूंगा। RBI के काम पहले ही तरह सामान्य तरीके से होंगे। मैं अपने सभी डिप्टी गवर्नर और अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व टेलीफोन के माध्यम से जुड़ा रहूंगा।”

पिछले दो हफ्तों की तुलना में 70 हजार कम मरीज मिले

कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 6.68 लाख हो गई है। बीते दो हफ्तों की तुलना करें तो इस बार 70 हजार कम मरीज मिले। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 3 लाख 71 हजार 163 केस आए थे, तो 18 से 24 अक्टूबर के बीच यह संख्या 4 लाख 41 हजार 217 रही। इस हफ्ते 4 लाख 81 हजार 324 मरीज ठीक हो गए, यह संख्या इससे पहले वाले हफ्ते से 38 हजार 210 कम है।

कम मरीज ठीक होने के बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में और सुधार हुआ है। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 84 हजार 147 एक्टिव केस कम हुए थे, वहीं 18 से 24 अक्टूबर के बीच 1 लाख 14 हजार 790 एक्टिव केस कम हुए।

मरीजों का आंकड़ा 78.68 लाख हुआ

शनिवार को देश में 50 हजार 224 केस आए, 62 हजार 154 मरीज ठीक हो गए, जबकि 575 मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव केस में 12 हजार 528 की कमी आई। देश में अब तक 78.68 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 70.75 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.18 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • पिछले 5 दिनों में रिकवरी रेट में 2% का इजाफा हुआ है। 19 अक्टूबर को 87% रिकवरी रेट था, जो अब बढ़कर 89.74% हो गया है। पिछले 3 दिनों में एक्टिव केस (ऐसे मरीजों की संख्या जिनका अभी इलाज चल रहा है) में भी 58 हजार की कमी देखी गई है।
  • देश में अभी 16 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं, जहां एक्टिव केस 5 हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एंड नागर हवेली में 51, मिजोरम में 175, अंडमान निकोबार में 204, सिक्किम में 242 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी एक्टिव केस की संख्या कम है।
  • कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही भारत बायोटेक को वैक्सीन के बड़े स्तर पर ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। फर्म ने 12 से 14 राज्यों के 20 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्य प्रदेश

राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2875 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत हुई। 1004 नए केस मिले और 1268 लोग रिकवर हुए। अब तक 1 लाख 66 हजार 298 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 11 हजार 477 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 51 हजार 946 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. राजस्थान
शनिवार को राज्य में 1852 मरीज मिले, 2515 लोग रिकवर हुए और 12 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 84 हजार 422 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 17 हजार 100 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 65 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1826 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीनों में देश में जहां औसत सैंपलिंग 44% बढ़ी, वहीं राजस्थान में 25% तक घट गई है।

3. बिहार
राज्य में 1054 नए मरीज मिले। अब तक 2 लाख 11 हजार 443 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 879 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 99 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1042 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 6417 नए केस मिले, 10 हजार 4 लोग रिकवर हुए और 137 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 38 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 194 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 55 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 152 हो गया है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 68 हजार 238 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 2178 नए मरीज मिले, जबकि 2741 लोग रिकवर हुए। अब तक 4 लाख 33 हजार 703 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें 27 हजार 681 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 6854 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress releases toll free number for Bihar elections, see here, Patna News in Hindi

Sun Oct 25 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : रविवार, 25 अक्टूबर 2020 7:02 PM नई दिल्ली/पटना। कांग्रेस के लिए घोषणापत्र कागज का दस्तावेज नहीं होता है, बल्कि जनता को दिया गया वचन होता है। बिहार की बेहतरी और विकास के लिए भी कांग्रेस ने ”बदलाव पत्र” जारी किया है। इस “बदलाव पत्र” में […]

You May Like