दुबई34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाने के लिए बेंगलुरु की टीम इस मैच में हरी जर्सी में खेली। इस दौरान युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा, उमेश यादव की वाइफ तान्या और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बेंगलुरु को चीयर करती दिखीं। मैच में कोहली ने छक्का लगाकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। वे आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिहं धोनी और रोहित शर्मा ही ऐसा कर पाए हैं।

मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे चेन्नई सुपर किंग्स के मोनू सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

दुबई में टॉस के दौरान भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और एमएस धोनी।

चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस ने एक बार फिर बाउंड्री पर लाजवाब कैच पकड़ा।

बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल के सिक्स जाते शॉट को डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने कैच में बदला।

आरसीबी के एबी डिविलियर्स ने 36 बॉल पर 39 रन बनाए।

कोहली ने आईपीएल में अपनी 39वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लीग में अपना 200वां छक्का भी लगाया।

सैम करन ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

डु प्लेसिस ने गायकवाड़ के साथ चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई। वे 25 रन बनाकर आउट हुए।

अंबाती रायडू ने भी 39 रन की अहम पारी खेली।

युजवेंद्र चहल ने अंबाती रायडू को बोल्ड किया।

गायकवाड़ ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने नाबाद 65 रन बनाए और छक्का लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई।

मैच के बाद खिलाड़ियों को दी जाने वाली ट्रॉफी को सैनिटाइज किया गया।