IPL क्रिकेट में सट्टा लगवाने वाले 6 सटोरिये गिरफ्तार

कांकेर। जिले के पखांजूर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट में सट्टा लगवाने वाले 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से 24 हजार 5 सौ रुपए, 7 मोबाइल, 1 एलईडी टीवी के साथ-साथ आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए प्रयोग में आने वाली बैटिंग सामग्री भी बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल शुरू होने के बाद से ही पखांजूर पुलिस को लंबे समय से पखांजूर पुराना बाजार में मैच को लेकर सट्टा लगवाने वाले गिरोह की सूचना प्राप्त हो रही थी। 

रव‍िवार को पखांजूर पुलिस ने दो मिठाई दुकानों में छापामार कर 06 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो मिठाई दुकान के संचालक दीपांकर दास (28) और पलाश मंडल को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मिठाई दुकानो की आड़ में आईपीएल में सट्टा लगाने का काम करते थे। इनके साथ चार और सटोरियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह खबर भी पढ़े: छत्‍तीसगढ़ में कमजोर हो रहा कोरोना, प‍िछले 24 घंटे में मिले 1368 नये मरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Stokes became the first batsman to score twice a century in the IPL. | IPL में चेज करते हुए दो बार शतक लगाने वाले स्टोक्स पहले बल्लेबाज बने

Mon Oct 26 , 2020
दुबईएक घंटा पहले कॉपी लिंक बेन स्टोक्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 बॉल में 107 रन बनाए। उन्होंने 5 मैचों के बाद पहला छक्का लगाया। आईपीएल-13 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। राजस्थान […]