फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर में सोमवार को एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर गली नंबर दो निवासी संगीता (30) पत्नी राममोहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। इधर जानकारी होते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग श्ी आ गये।
मृतका के भाई का आरोप है पति और ससुरालियों ने उसकी बहिन को मारा है। उसका आरोप है कि ससुरालीजन उसकी बहिन के साथ रोज मारपीट करते थे। एक बार दबरई महिला थाने में एफआईआर भी की थी। मृतका की शादी 12 साल पहले हुई थी। वह पांच महीने से गर्भवती थी। उस पर चार बच्चे हैं जिनमें तीन लड़के और एक लड़की है। मायका थाना मक्खनपुर क्षेत्र नबादा बताया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।