Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Percentage Today | Bihar District Wise Voter Turnout Report, Voting Percentage (Vidhan Sabha) Assembly Election 2020 Updates | 71 में 57 सीटों पर 50% से अधिक हुई वोटिंग, 5 पर 60% से ज्यादा; बांका जिले में सबसे अधिक 59.57% पड़े वोट

  • Hindi News
  • Bihar election
  • Bihar Election 2020 Phase 1 Voting Percentage Today | Bihar District Wise Voter Turnout Report, Voting Percentage (Vidhan Sabha) Assembly Election 2020 Updates

पटनाएक घंटा पहलेलेखक: अंजनी कुमार

  • कॉपी लिंक

पटना में प्रेस कांफ्रेंस करते मुख्य चुनाव अधिकारी।

  • बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग

(शालिनी सिंह के इनपुट के साथ). बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर हो रहा मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा शाम 6 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 53.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी भी कई बूथों पर मतदान जारी है, इसलिए अंतिम आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। कुल 57 विधानसभा क्षेत्रों में पचास प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। सबसे अधिक वोटिंग बांका (59.57%) जिले में हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग वाला जिला मुंगेर (47.36) रहा है। सबसे ज्यादा वोटिंग वाला विधानसभा धौरैया (62.50) रहा है, जबकि सबसे कम वोटिंग संदेश विधानसभा (43.8) में हुई है। इन 71 में से चार सीटों पर मतदान 3 बजे ख़त्म हो गया था, जबकि 26 सीटों पर शाम 4 बजे और 5 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे ख़त्म हो गया था। शेष 36 सीटों पर शाम 6 तक मतदान हुआ है।

पटना में निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें :

  • कुल मतदान 53.87 हुआ है, कई बूथों पर अभी जारी है
  • इन जिलों में पिछले चुनाव में 54.75% हुआ था मतदान
  • मतदान के दौरान कुल 159 लोग हिरासत में लिये गए और 43 वाहन जब्त हुए
  • मतदान शांतिपूर्ण रहा, कुछ आपसी झड़प हुई, कोई बड़ी हिंसा की घटना नहीं हुई है
  • कोरोना गाईडलाईन तोड़नेवालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी
  • मुंगेर में ईवीएम की खराबी के कारण मतदान सही समय पर नहीं हुआ, वहां अब भी कई केन्द्रों पर मतदान हो रहा है तो और आंकड़े बदल सकते हैं
  • ईवीएम और बूथ पर नाम न होना मुख्य शिकायतें रहीं
  • हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत सारे बूथ से सफाई कर ग्लब्स का निष्पादन हो रहा है

शाम 6 बजे तक मतदान का प्रतिशत

  • भागलपुर – 54.20
  • बांका – 59.57
  • मुंगेर – 47.36
  • लखीसराय – 55.44
  • शेखपुरा – 55.96
  • पटना – 52.51
  • भोजपुर – 48.29
  • बक्सर – 54.07
  • कैमूर – 56.20
  • रोहतास – 49.59
  • अरवल – 53.85
  • जहानाबाद – 53.93
  • औरंगाबाद – 52.85
  • गया – 57.05
  • नवादा – 52.34
  • जमुई – 57.41

वो 5 सीट जहां सबसे ज्यादा वोटिंग हुई

  • धौरैया – 62.50
  • बांका – 60.97
  • कटोरिया – 60.84
  • टिकारी – 60.70
  • रामगढ़ – 60.00

वो 5 सीटें जहां सबसे कम वोटिंग हुई

  • संदेश – 43.8
  • काराकाट – 46
  • तारापुर – 47
  • जमालपुर – 47.24
  • मुंगेर – 47.80

जिन चार सीटों पर 3 बजे ख़त्म हुआ मतदान

  • चैनपुर – 54
  • नबीनगर – 52
  • कुटुम्बा – 52
  • रफीगंज – 50

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया है। आज 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन जिलों में मतदान हो रहा है, वे हैं – भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई। कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 952 पुरुष और 114 महिलाएं हैं।

इतने मतदाता करेंगे वोट

पहले चरण के मतदान में 2,14, 06096 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 1,12,76396 पुरुष मतदाता हें जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,0129101 है। ट्रासजेंडर मतदाताओं की संख्या 599 है। ये मतदाता 31371 पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे।

पहले फेज की 6 बड़ी बातें

  • सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार गया टाउन और सबसे कम 5 उम्मीदवार कटोरिया सीट पर।
  • सबसे ज्यादा 42 सीटों पर राजद, 41 पर लोजपा और 40 पर रालोसपा चुनाव लड़ रही है। भाजपा 29 पर और उसकी सहयोगी जदयू 35 पर मैदान में है। 22 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
  • 31 हजार 371 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 31 हजार 371 कंट्रोल यूनिट और VVPAT यूज होंगे। 41 हजार 689 EVM का इस्तेमाल होगा।
  • वोटर के लिहाज से हिसुआ सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 3.76 लाख मतदाता हैं। इनमें 1.96 लाख पुरुष, 1.80 लाख महिला और 19 ट्रांसजेंडर हैं।
  • वोटर के लिहाज से बरबीघा सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2.25 लाख वोटर हैं। इनमें 1.17 लाख पुरुष, 1.08 लाख महिलाएं हैं।
  • 328 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस। 375 करोड़पति।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Union Minister and former actress Smriti Irani tests positive for COVID-19 : Bollywood News

Wed Oct 28 , 2020
Union Minister and former actress Smriti Irani on Wednesday said she has tested positive for COVID-19. She took to Twitter to inform the same and requested all those who came in her contact to get tested. “It is rare for me to search for words while making an announcement; hence […]

You May Like