Woman voting percentage better in 18 Assembly and 3 Districts of Bihar during 1st Phase Polling : Bihar Election 2020 | पहले चरण की 18 विधानसभा और 3 जिलों में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया, 60% से भी ज्यादा की वोटिंग

  • Hindi News
  • Bihar election
  • Woman Voting Percentage Better In 18 Assembly And 3 Districts Of Bihar During 1st Phase Polling : Bihar Election 2020

पटना35 मिनट पहलेलेखक: शालिनी सिंह

  • कॉपी लिंक

बिहार चुनाव के पहले चरण में महिला मतदाताओं का प्रतिशत पुरुषों से कुछ ही काम रहा है।

  • जिन जिलों में महिलाओं ने ज्यादा की है वोटिंग, वे नक्सल प्रभावित माने जाते हैं

बिहार में पहले चरण के चुनावी रण में नक्सल प्रभावित जिलों की महिलाओं ने झंडा गाड़ दिया है। जमुई और बांका जैसे जिलों में महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढकर 60 फीसदी से भी अधिक मतदान किया है। बांका जिले में महिलाओं ने पुरुषों से करीब 3 फीसदी अधिक वोटिंग की है। वहीं इन जिलों के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक वोटिंग की है। भागलपुर में 2 में 1, बांका के 4 में 4, जमुई के 4 में 3 विधानसभाओं में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोटिंग की है। अगर कुल वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो यह पहले चरण में 55.68 प्रतिशत रहा है। इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 56.83 जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 54.41 रहा है। थर्ड जेंडर ने 3.21 फीसदी वोटिंग की है।

वो जिले जहां महिलाएं वोटिंग में आगे रहीं :

  • बांका – 61.41 फीसदी महिलाएं, 58.08 फीसदी पुरुष
  • भागलपुर – 57.46 फीसदी महिलाएं, 56.67 फीसदी पुरुष
  • जमुई – 60.42 फीसदी महिलाएं, 60.21 फीसदी पुरुष

वो विधानसभा जहां महिलाएं पुरूषों से आगे रहीं :

  • कहलगांव – 63.05 महिला, पुरुष 60.95
  • अमरपुर – 56.55 महिला, पुरुष 54.10
  • धौरेया – 63.16 महिला, पुरुष 58.24
  • बांका – 63.62 महिला, पुरुष 61.13
  • कटोरिया – 62.83 महिला, पुरुष 59.35
  • बेलहर – 61.25 महिला, पुरुष 58.23
  • तारापुर – 55.49 महिला, पुरुष 54.81
  • शेखपुरा – 56.10 महिला, पुरुष 55.95
  • रफीगंज – 56.15 महिला, पुरुष 55.15
  • शेरघाटी – 64.28 महिला, पुरुष 61.33
  • इमामगंज – 62.56 महिला, पुरुष 55.01
  • बाराचट्टी – 62.64 महिला, पुरुष 58.26
  • बोधगया – 61.76 महिला, पुरुष 60.57
  • रजौली – 50.92 महिला, पुरुष 49.35
  • गोविंदपुर – 50.53 महिला, पुरुष 50.23
  • सिकंदरा – 53.08 महिला, पुरुष 52.60
  • झाझा – 61.54 महिला, पुरुष 61.10
  • चकाई – 65.96 महिला, पुरुष 65.72

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Star Wars Alum Felicity Jones On What She’d Like To See If Her Rogue One Character Returns

Sun Nov 1 , 2020
CinemaBlend participates in affiliate programs with various companies. We may earn a commission when you click on or make purchases via links. As far as film franchises go, there are none quite as iconic as Star Wars. Entire generations were brought up on the galaxy far, far away, and the […]