दुबई30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आईपीएल-13 में बुधवार रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच हुआ। इस दौरान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच कुछ बातचीत हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोहली ने कथित तौर पर स्लेजिंग की।
आईपीएल-13 में बुधवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खेले मैच में कुछ रोचक घटनाएं हुईं। ये सोशल मीडिया पर चर्चा बनीं। इनके फोटो या फिर वीडियो वायरल भी हुए।आइए इन पर एक नजर डालते हैं।
विराट और यादव की नोंकझोंक…?
मैच के दौरान एक ओवर खत्म हुआ। ब्रेक के दौरान विराट सूर्यकुमार यादव के करीब पहुंचे। वीडियो से लगता है जैसे विराट ने उनसे कुछ कहा। यादव का रिएक्शन मामूली था। उन्होंने बैट से पिच को थपथपाया और आगे बढ़ गए। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने विराट की बात या स्लेजिंग को तवज्जो नहीं दी। लेकिन, यूजर्स कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोहली यादव के साथ डील करना चाहते थे। एक अन्य यूजर का मानना था कि विराट ने शायद यादव को कुछ अपशब्द कहे। क्रिकेट में इस तरह की घटनाओं को स्लेजिंग कहते हैं।
यादव का डग आउट की तरफ इशारा
मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के बाद यादव डग आउट की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया है। उनके इशारे से यह अंदाजा लग रहा है कि वह कह रहे हैं- मैं हूं। फिक्र न करें।
वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इधर ही हूं। ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहा।
बुमराह के पहले और 100वें विकेट की फोटो
आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली के बीच अजीब संयोग रहा। बुमराह का पहला विकेट भी कोहली थे। और 100वां शिकार भी वही बने। साल 2013 मे मुंबई की ओर से बुमराह ने पहले मैच में पहला विकेट कोहली का लिया था। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। विराट तब तक भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम हो चुके थे। बुमराह की पहली 3 गेंदों पर विराट ने चौके जड़े। उसके बाद चौथी गेंद पर कैच आउट हो गए।
नए लुक में सूर्या
सोशल मीडिया पर यादव के क्लीन शेव की भी चर्चा है। यादव इस मैच में क्लीन शेव में नजर आए। मुंबई इंडियंस ने भी उनके नए लुक का वीडियो शेयर किया।