- Hindi News
- Career
- IOCL Sarkari Naukri | IOCL Naukri Apprentice Recruitment 2020: 634 Vacancies For Apprentice Posts, Indian Oil Corporation Limited Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन मुताबिक इन पदों के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, एचआर, अकाउंट्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 482 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 4 नवंबर से से शुरू किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com के जरिए 22 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद के नाम और संख्या
पद | संख्या |
टेक्नीशियन अपरेंटिस मैकेनिकल | 145 |
टेक्नीशियन अपरेंटिस इलेक्ट्रिकल | 136 |
टेक्नीशियन अपरेंटिस टेलीकम्यूनिकेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन | 121 |
ट्रेड अपरेंटिस असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स | 30 |
ट्रेड अपरेंटिस (अकाउंटेंट) | 26 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अपरेंटिस) | 13 |
डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) | 11 |
योग्यता
IOCL में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है। इसमें डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट भी अप्लाय कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर अप्लाय करने वाले आवेदक की उम्र 18 से 24 साल तक होनी चाहिए।
जरूरी तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख- 04 नवंबर, 2020
आवेदन की आखिरी तारीख- 22 नवंबर, 2020
ट्रेनिंग पीरियड
टेक्नीशियन अपरेंटिस-1 साल
ट्रेड अपरेंटिस -1 साल
डाटा एंट्री ऑपरेटर और डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर- 15 महीने
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।