Priyanca Radhakrishnan of New Zealand 1st Indian-origin minister Jacinda Ardern first Indigenous female foreign minister | प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं, कहा- आज का दिन खास

  • Hindi News
  • International
  • Priyanca Radhakrishnan Of New Zealand 1st Indian origin Minister Jacinda Ardern First Indigenous Female Foreign Minister

वेलिंगटन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड आने से पहले सिंगापुर के स्कूल में पढ़ीं। वो मूल रूप से केरल की निवासी हैं।

दूसरी बार न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली जेसिंडा आर्डर्न ने सोमवार को अपनी कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए हैं। जेसिंडा ने भारत में जन्मीं प्रियंका राधाकृष्णन (41) को भी अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। जेसिंडा ने कहा कि मैं कुछ नया टैलेंट कैबिनेट में शामिल करते हुए उत्साहित हूं। ये उस न्यूजीलैंड की तस्वीर पेश करेंगे, जिसने हमें 17 अक्टूबर को चुना।

जेसिंडा की लेबर पार्टी ने दो हफ्ते पहले चुनावों में जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है। उनकी पार्टी को 49.1 फीसदी वोट मिले हैं और 120 सीटों में से 64 पर जीत हासिल की है।

प्रियंका ने घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की आवाज उठाई
न्यूजीलैंड सरकार में शामिल किए जाने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज का दिन खास है। मुझे बधाई देने वालों का शुक्रिया। मैं अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उम्मीदों से भरी हुई हूं। प्रियंका न्यूजीलैंड आने से पहले सिंगापुर के स्कूल में पढ़ीं। वो मूल रूप से केरल की निवासी हैं।

प्रियंका घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं और प्रवासी मजदूरों के लिए आवाज उठाती रही हैं। लेबर पार्टी की ओर से वो पहली बार 2017 में सांसद बनीं और उन्हें 2019 में मिनिस्ट्री ऑफ एथनिक कम्युनिटीज का पार्लियामेंट्री प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया गया था।

इसी प्रोफाइल पर उन्होंने जो काम किया, उसके आधार पर ही उन्हें डाइवर्सिटी, इन्क्लूजन एंड एथनिक कम्युनिटीज डिपार्टमेंट का मिनिस्टर बनाया गया है। प्रियंका अभी अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं।

नई कैबिनेट में टैलेंट और ये विविधता से भरी- जेसिंडा
जेसिंडा आर्डर्न ने मंत्रिमंडल के बारे में कहा- इस टीम के साथ मैं लोगों की ताकत दिखाऊंगी। ये नई कैबिनेट न केवल योग्यता के आधार पर तैयार की गई है, बल्कि ये बहुत वि‌विधताभरी भी है। अभी हमारा फोकस इकोनॉमिक रिकवरी पर है और अगर मंत्री परफॉर्म नहीं करेंगे तो उन्हें दरवाजा दिखा दिया जाएगा। नए मंत्रियों की शपथ शुक्रवार को होगी और इसी के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी।

न्यूजीलैंड में ननिया महुता विदेश मंत्री बनीं। वे पहली स्वदेशी महिला जिन्हें ये पद मिला।

न्यूजीलैंड में ननिया महुता विदेश मंत्री बनीं। वे पहली स्वदेशी महिला जिन्हें ये पद मिला।

पहली माओरी महिला, जो विदेश मंत्री बनीं

न्यूजीलैंड में पहली बार किसी स्वदेशी महिला को विदेश मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने ननिया महुता को विदेश मंत्री का पद दिया। महुता 4 साल पहले देश की पहली महिला सांसद थीं, जिन्होंने चेहरे पर ट्रेडीशनल टैटू बनवाया था। वह माओरी जनजाति से आती हैं, जो कि न्यूजीलैंड के मूल निवासी हैं। अभी तक विदेश मंत्री का पदभार विंस्टन पीटर्स संभाल रहे थे, वो भी माओरी जनजाति से हैं।

नेशनल ब्रॉडकास्टर रेडियो न्यूजीलैंड से बातचीत में महुता ने कहा, “मैं दुनिया के अन्य देशों से बातचीत का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए और मेरे देश के लिए अच्छा करने की कोशिश करूंगी।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020 Chirag Paswan Says Jdu Workers Are Defeated Bjp - चुनाव डायरी: चिराग पासवान बोले- 'भाजपा को हराने में जुटे हैं जदयू के कार्यकर्ता'

Tue Nov 3 , 2020
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ बताते हुए कहा है कि जदयू का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा को हराने में जुटा हुआ है। वहीं लोजपा के कार्यकर्ता भाजपा को और भाजपा कार्यकर्ता लोजपा को जिताने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के बिना नहीं रह […]

You May Like