Bihar Exit Poll Results 2020 JDU RJD LJP Updates | Nitish Kumar Tejashwi Yadav Chirag Paswan | Bihar Assembly Election Exit Polls Latest News | बिहार के 8 में से 4 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार, 4 में NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

  • Hindi News
  • Bihar election
  • Bihar Exit Poll Results 2020 JDU RJD LJP Updates | Nitish Kumar Tejashwi Yadav Chirag Paswan | Bihar Assembly Election Exit Polls Latest News

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। 8 में से 4 एग्जिट पोल में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

3. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान

NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

5. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

6. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

7. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः
सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।

2015 में क्या रहे थे नतीजे?
2015 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8% तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5% वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं।

महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3% वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, 18.8% वोट हासिल करने वाली राजद को 81 सीटें मिली थीं। फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 130 सीटें हैं। बहुमत से 8 ज्यादा। सबसे ज्यादा 69 सीटें जदयू के पास और भाजपा के पास 54 सीटें हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Assembly Election 2020 Exit Poles Analysis, Here Is All You Need To Know - बिहार एग्जिट पोल: कहीं लंका की जगह अयोध्या तो नहीं जला आए पीएम मोदी के हनुमान

Sat Nov 7 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना, Updated Sat, 07 Nov 2020 09:58 PM IST बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण पूरे हो चुके हैं। अब बिहार की जनता और देश को इन चुनावों के परिणाम का इंतजार है। ये नतीजे 10 नवंबर को सामने आएंगे लेकिन उससे पहले तमाम एग्जिट पोल […]

You May Like