- Hindi News
- Career
- CBSE Board Result 2020 Class 10th Live Update | Check Central Board Of Secondary Education Today At Cbse.nic.in; [CBSE Board Class 10th Toppers List 2020]
5 दिन पहले
- कॉपी लिंक

- इस बार 93.31% लड़कियां पास हुई जबकि लड़कों का रिजल्ट पिछले साल की तरह 90.14% ही रहा
- 12वीं की ही तरह 10वीं में त्रिवेंद्रम पहले जबकि दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर बेंगलुरु रहा
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में पास परसेंटेज में 0.36% की बढ़ोतरी के साथ 91.46% बच्चे पास हुए। वहीं, इस बार भी लगातार तीसरे साल लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल 0.9 % के सुधार के साथ 93.31% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का रिजल्ट पिछले साल की तरह 90.14% ही रहा।
लगातार तीसरे साल लड़कियां आगे
CBSE 10वीं के रिजल्ट में लड़कियां लगातार तीन साल से बाजी मारती आ रही हैं। इससे पहले साल 2019 में जहां लड़कियों का पास परसेंटेज 92.45% था, तो वहीं लड़कों का 90.14% रहा। साल 2018 में लड़कों को पछाड़ते हुए 88.67% लड़कियां पास हुई, जबकि 85.32% लड़कों ने सफलता हालिस की। वहीं, अब साल 2020 में भी लड़कियों ने 3.17 % से एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
साल | लड़कियां | लड़के |
2020 | 93.31% | 90.14% |
2019 | 92.45 | 90.14 |
2018 | 88.67% | 85.32% |
2017 | 92.5% | 93.4% |
2016 | 96.36% | 96.11% |
2015 | 97.82% | 96.98% |
बीते 6 सालों में 5 बार लड़कियां बनी अव्वल
बीते 6 सालों के आंकड़ों की बात करें तो लड़कियां 5 बार अव्वल आईं हैं। साल 2015 से 2020 में सिर्फ 2017 में ही लड़के आगे रहे थे। बाकी सालों में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले साल जारी टॉपर्स की लिस्ट में भी 6 लड़कियों ने जगह बनाई थी। जबकि, साल 2018 के 4 टॉपर्स में से 3 लड़कियां थीं। इसके अलावा साल 2017 में मृदुला सुब्रमण्यम और 2016 में मुस्कान वसनदानी ने टॉप किया था।
साल 2019 के टॉपर्स
नाम | मार्क्स |
मान्या | 99.8% |
सिद्धान्त पेंगोरिया | 99.8% |
दिव्यांशु वाधवा | 99.8% |
शिवानी लाठ | 99.8% |
योगेश कुमार गुप्ता | 99.8% |
वत्सल वार्ष्णेय | 99.8% |
अंकुर मिश्रा | 99.8% |
ईश मदन | 99.8% |
तरुण जैन | 99.8% |
आर्यन झा | 99.8% |
दिवजोत कौर जग्गी | 99.8% |
भावना एन शिवदा | 99.8% |
अपूर्व जैन | 99.8% |
0