Lowest innings total in test cricket india vs australia day night test pink ball test | दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, टीम का अपने टेस्ट इतिहास का सबसे कम स्कोर

  • Hindi News
  • Sports
  • Lowest Innings Total In Test Cricket India Vs Australia Day Night Test Pink Ball Test

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एडिलेड25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 36 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद शमी चोटिल होकर रिटायर हुए। भारत की पारी इसी के साथ खत्म हो गई। ये भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 42 रन का था, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉ‌र्ड्स में 1974 में बनाए थे।

वहीं, भारत का कोई बल्लेबाज दूसरी पारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 96 साल पहले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रन की लीड मिली थी। इसके बावजूद टीम जीतने में नाकाम रही। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए।

भारत ने तोड़ा 96 साल पुराना रिकॉर्ड
14 जून, 1924 को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 30 रन ही बना पाई थी। साउथ अफ्रीका के लिए उस पारी में कप्तान हार्बी टेलर ने सबसे ज्यादा 7 रन बनाए थे। जबकि 4 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे।

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में भारत ने यह कारनामा किया। मैच में दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (4) समेत कोई भी बल्लेबाज 10 रन नहीं बना सका। भारत की तरफ से 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। टीम के हाईएस्ट स्कोरर मयंक अग्रवाल रहे। उन्होंने 9 रन बनाए।

पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम की पहली हार
टीम इंडिया की यह अपने दूसरे और विदेश में पहले पिंक बॉल टेस्ट में यह पहली हार है। भारत ने पहले डे-नाइट टेस्ट में अपने घर में पिछले साल बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 8 डे-नाइट टेस्ट खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

10वां डे-नाइट टेस्ट 5वें दिन तक नहीं पहुंचा
अब तक टेस्ट इतिहास में 15 डे नाइट टेस्ट खेले गए। इसमें से 10 टेस्ट मैच 5वें दिन तक भी नहीं पहुंचे। 4 टेस्ट चौथे दिन खत्म हुए। 5 टेस्ट तीसरे दिन खत्म हुए और एक टेस्ट दो दिन में ही खत्म हो गया।

टेस्ट में भारत के 6 लोएस्ट टोटल (पारी में)

लोएस्ट टोटल खिलाफ ओवर ग्राउंड साल
36/9* ऑस्ट्रेलिया 21.2 एडिलेड 19 दिसंबर, 2020
42 इंग्लैंड 17 लॉ‌र्ड्स 20 जून, 1974
58 ऑस्ट्रेलिया 21.3 ब्रिस्बेन 28 नवंबर, 1947
58 इंग्लैंड 21.4 मैनचेस्टर 17 जुलाई, 1952
66 साउथ अफ्रीका 34.1 डरबन 26 दिसंबर, 1996
67 ऑस्ट्रेलिया 24.2 मेलबर्न 6 फरवरी, 1948

ओवरऑल चौथा लोएस्ट स्कोर
यह ओवरऑल चौथा लोएस्ट टोटल भी है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे लोएस्ट टोटल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। उन्होंने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 26 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 27 ओवर में सिमट गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन बनाए थे। जो कि टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर है।

लोएस्ट टोटल ओवरऑल (पारी में)

लोएस्ट टोटल टीम खिलाफ ओवर ग्राउंड साल
26 न्यूजीलैंड इंग्लैंड 27 ऑकलैंड 1955
30 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 18.4 पोर्ट एलिजाबेथ 1896
30 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 12.3 बर्मिंघम 1924
35 साउथ अफ्रीका इंग्लैंड 22.4 केप टाउन 1899
36 साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 23.2 मेलबर्न 1932
36 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 23 बर्मिंघम 1902
36/9 भारत ऑस्ट्रेलिया 21.2 एडिलेड 2020

मयंक सबसे तेज हजार बनाने वाले तीसरे भारतीय
मयंक अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने दूसरे पारी में 9 रन बनाए और टीम इंडिया के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहे। मयंक ने 12वें मैच की 19वीं इनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की। मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका मार उन्होंने टेस्ट में अपने 1000 रन पूरे किए। उनसे आगे विनोद कांबली और चेतेश्वर पुजारा हैं। कांबली ने 14 पारियों में ही एक हजार रन पूरे किए थे। पुजारा ने 18 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

कोहली का एक और रिकॉर्ड टूटा
इस हार के साथ कप्तान विराट कोहली का भी एक रिकॉर्ड टूट गया है। कोहली पहली बार टॉस जीतकर कोई टेस्ट मैच हारे हैं। कोहली ने 2015 में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। तब से अब तक 26 मैच में टॉस जीता है। इस दौरान उन्होंने 21 टेस्ट जीते (मौजूदा एडिलेड टेस्ट को छोड़कर) और 4 ड्रॉ खेले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DU Admission 2020-21| Second special cut off list released for admission in UG courses, Admission process will continue from 21 to 22 December | यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए सेकेंड स्पेशल कट ऑफ लिस्ट जारी, 21 से 22 दिसंबर तक चलेगा एडमिशन प्रोसेस

Sat Dec 19 , 2020
Hindi News Career DU Admission 2020 21| Second Special Cut Off List Released For Admission In UG Courses, Admission Process Will Continue From 21 To 22 December Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप एक घंटा पहले कॉपी लिंक दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी […]

You May Like