- Hindi News
- Local
- Bihar
- Tejashwi Yadav: Rjd Leader Tejashwi Yadav Distributes Food To Flood Victims In Bihar Darbhanga
दरभंगा25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना बांटते नेता विपक्ष तेजस्वी यादव।
- राजद का आरोप-कोरोना के साथ भूख से भी मर रहे लोग
- ‘आपदा में भी सीएम और उनके मंत्री घरों में दुबक कर बैठे हैं’
नेता विपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को दरभंगा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। तेजस्वी ने प्रभावित लोगों को भोजन बांटा और उनका हालचाल पूछा। राजद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से तेजस्वी यादव की तस्वीर पोस्ट की गई है। राजद ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री अपने घरों में दुबक कर बैठे हैं। लोग कोरोना और बाढ़ से त्रस्त हैं। लोग कोरोना ही नहीं भूख से भी मर रहे हैं। तेजस्वी गरीबों का दुख-दर्द बांटने पहुंचे हैं।
दरभंगा के बाद तेजस्वी मधुबनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया है। नीतीश के आंख के आंसू सूख गए हैं। वह यहां नहीं आएंगे, लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। नीतीश कुमार की इंसानियत खत्म हो गई है। उनकी अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है। मधुबनी जिले के मधेपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित इलाके में तेजस्वी ने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के बीच पैसे बांटे।
दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन वितरण करते माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री सभी अपने घरों में दुबके बैठे है। लोग कोरोना और बाढ़ से त्रस्त है। लोग कोरोना ही नहीं भूख से भी मर रहे है। तेजस्वी जी ग़रीबों के बीच दुःख-दर्द बाँटने पहुँचे। pic.twitter.com/p0EqfePyZR
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 22, 2020

तेजस्वी ने दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों से उनका दुख-दर्द भी जाना।
राहत के नाम पर घोटाला कर रही सरकार
दूसरे ट्वीट में राजद ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार राहत के नाम पर घोटाला कर रही है। लाखों लोग हर साल बाढ़ से विस्थापित होते हैं। अपनी जमापूंजी गंवाते हैं। जान-माल और मवेशियों से हाथ धो बैठते हैं। राजद सत्ता में आई तो बाढ़ के स्थायी हल का उपाय होगा।
दरभंगा बाढ़ पीड़ितों में तैयार भोजन बंटवाते नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी!
लाखों लाख लोग हर साल बाढ़ से विस्थापित होते हैं, अपनी जमापूंजी गंवाते हैं, जान माल मवेशी से हाथ धो बैठते हैं! राहत के नाम पर घोटाला होता है!
राजद सत्ता में आई तो बाढ़ के स्थायी हल का उपाय होगा! pic.twitter.com/tMtBJI4VmY
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 22, 2020

पत्रकारों से बात करते तेजस्वी यादव।
0