- Hindi News
- Sports
- Cricket
- IND VS AUS Melbourne Test Mitchell Starc The First Australian Bowler To Take 250 Wickets In The Lowest Balls; Tim Paine Took 150 Catches In The Fewest Matches.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मेलबर्न6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों का विकेट लेकर सबसे कम गेंद में 250 विकेट लिए।
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट में चल रही टेस्ट के दूसरे दिन 2 रिकॉर्ड बने। ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन, गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम रहा।
Two superb achievements 👏#AUSvIND pic.twitter.com/xF3Pi6U6C6
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2020पहला रिकॉर्ड- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने दूसरे दिन टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों का विकेट के पीछे कैच पकड़कर सबसे कम मैच में 150 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बने। उन्होंने 33 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम था। कॉक ने 34 टेस्ट में 150 कैच पकड़े थे।
ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन से पहले साउथ अफ्रीका के डी कॉक ने सबसे कम मैचों में 150 को शिकार बनाए थे
विकेटकीपर | कंट्री | 150 शिकार के लिए टेस्ट खेले |
टिम पेन | ऑस्ट्रेलिया | 33 मैच |
क्विंटन डी कॉक | साउथ अफ्रीका | 34 मैच |
एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 36 मैच |
मार्क बाउचर | साउथ अफ्रीका | 38 मैच |
रॉड मार्श | ऑस्ट्रेलिया | 39 मैच |
दूसरा रिकॉर्ड- मिचेल स्टार्क ने बनाए। वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम गेंद में 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिचेल जॉनसन के नाम था। दूसरे दिन स्टार्क ने भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का विकेट लिया। पंत का कैच विकेट के पीछे टिम पेन ने पकड़ा।
मिचेल स्टार्क कम गेंदों में लिए 250 विकेट
बॉलर | 250 विकेट लेने के लिए गेंद फेंकी |
मिचेल स्टार्क | 11976 |
मिचेल जॉनसन | 12578 |
डेनिस लिली | 12722 |
ब्रेट ली | 12961 |
ग्लेन मैक्ग्रा | 13015 |