- Hindi News
- Career
- Revised Answer Released For Rajasthan Police Constable Recruitment Exam, Objective Link Will Be Active From 02 To 04 January
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक घंटा पहले
-
कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर विजिट कर रिवाइज्ड आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
02 से 04 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति
इसके अलावा कैंडिडेट्स वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर विजिट कर किसी भी सवाल के आसंर पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक 02 से 04 जनवरी तक एक्टिव रहेगा। कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध लाइव लिंक पर अपने जवाब के सपोर्ट में डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपनी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
- जानकारी भरते ही आंसर की स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।
यह भी पढ़ें-