Bihar Accident, Purnia Update; Two People Injured as Hit By Jugaad Car | पूर्णिया-धमदाहा SH पर तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने 2 बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की हालत नाजुक

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पूर्णियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

  • चंडी स्थान के पास हुआ हादसा
  • सिरसिया गांव जा रहे थे दोनों

पूर्णिया-धमदाहा SH पर एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने 2 बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 1 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक है। बिहार में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर जुगाड़ गाड़ी धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी पूर्णिया में हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक नहर के आस-पास गिर गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो दौड़कर आए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। भीषण हादसा देख जुगाड़ गाड़ी छोड़ चालक वहां से फरार हो गया।
सिरसिया जा रहे थे आनंद और लालू
घायलों की पहचान बीकोठी प्रखंड के सिरसिया गांव निवासी आनंद कुमार सिंह और लालू कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर सिरसिया के लिए निकले थे। जैसे ही धमदाहा थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी।
1 की हालत गंभीर
घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 1 घायल को वहां से पूर्णिया रेफर कर दिया। उसकी स्थिति नाजुक है। घर में सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी को कब्जे में कर लिया गया है। घायलों का इलाज पूर्णिया में चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shaibal Gupta Remembers By Nobel-winning economist Amartya Sen | शोकसभा में बोले- उन्होंने सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए काम किया, हमेशा खलेगी कमी

Sat Feb 6 , 2021
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप पटना3 मिनट पहले कॉपी लिंक शोकसभा में अर्थशास्त्री शैबाल गुप्ता को किया गया याद। अर्थशास्त्री शैबाल गुप्ता का 28 जनवरी को पटना में हुआ था निधन शनिवार को ऑनलाइन शोकसभा का हुआ आयोजन अर्थशास्त्री शैबाल गुप्ता […]

You May Like