- Hindi News
- Career
- UPSC IFS 2021| UPSC Released The Admit Card For Indian Forest Service Main Examination, Examination To Be Held From 28 February To 07 March
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 दिन पहले
-
कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए बताए गए प्रारूप में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2021 तक उपलब्ध रहेगा।
28 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम
प्री- परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स आईएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम 28 फरवरी से 07 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। पहले सेशन की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरे सेशन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in जाएं।
- यहां होमपेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में UPSC IFS मेन ई-एडमिट कार्ड’ की लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर यहां दी गई गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ लें।
- अब मांगी गई जानकारी सही-सही और सावधानी से भरें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक कर लें और इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें-