- Hindi News
- Career
- SSC Released The Results Of Stenographer Grade C And Grade D Exam , Check Results Through Ssc.nic.in
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स रिजल्ट पोर्टल ssc.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के कैंडिडेट्स के लिए स्टेनोग्राफर कट ऑफ भी जारी किया है।
7 फरवरी को हुई थी परीक्षा
SSC के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए 1215 कैंडिडेट्स ने स्किल टेस्ट में सफलता पाई है। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड‘ डी ’के पद के लिए 7792 उम्मीदवारों ने इस टेस्ट को पास किया है। SSC ने 7 फरवरी, 2019 को कंप्यूटर मोड आधारित में यह लिखित परीक्षा आयोजित की थी। प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कटऑफ
कैटेगरी | कट ऑफ |
यूआर | 153.94071 |
ओबीसी | 152.42890 |
एससी | 138.69504 |
एसटी | 152.42890 |
ईडब्लूएस | 149.83718 |
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड डी कटऑफ
कैटेगरी | कट ऑफ |
यूआर | 134.53552 |
ओबीसी | 133.10093 |
एससी | 120.01819 |
एसटी | 96.73246 |
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in.पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर जाएं।
- अब नया पेज खुलने पर स्टेनो ग्रेड & सी ’और डी’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- इस डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।