- Hindi News
- Career
- VVCMC Sarkari Naukri | VVCMC Recruitment 2021: 66 Vacancies For Medical Officer Staff Nurse Drug Maker Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कार्पोरेशन, महाराष्ट्र ने मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और ड्रग मेकर समेत कई पदों पर 66 भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। कैंडिडेट का चयन 23 और 24 मार्च को पालघर में होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा।
पद संख्या और योग्यता
क्रमांक | पदनाम | योग्यता | उम्र सीमा |
1 | मेडिकल ऑफिसर (फुल टाइम) | मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से एमबीबीएस का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। | 70 |
2 | मेडिकल ऑफिसर (पार्ट टाइम) | मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से एमबीबीएस का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। | 70 |
3 | स्टाफ नर्स | नर्सिंग में बीएससी होना जरूरी है। | 65 |
4 | ड्रग मेकर | बी फार्मा/डी फार्मा की डिग्री। | 65 |
5 | लैब टेक्नीशियन | मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना जरूरी है। | 65 |
कैसे आवेदन करें
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कार्पोरेशन, विरार (ईस्ट), जिला पालघर (महाराष्ट्र) के ऑफिस में 23 और 24 मार्च को सीधे जाकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट को 150 रुपए और एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें