- Hindi News
- Career
- WCR Sarkari Naukri | WCR Trade Apprentice Recruitment 2021: 680 Vacancies For Trade Apprentice Posts, West Central Railwaynotification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पश्चिम मध्य रेलवे ने 680 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है, जो 05 अप्रैल तक जारी रहेगी। इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा।
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना जरूरी है।
पदों की संख्या – 680 पद
पद | संख्या |
इलेक्ट्रीशियन | 181 |
फिटर | 134 |
वायरमैन | 25 |
वेल्डर | 51 |
सीओपीए | 64 |
बढ़ई | 28 |
पेंटर | 28 |
एसी मैकेनिक | 10 |
मशीनिस्ट | 11 |
आशुलिपिक (हिंदी) | 09 |
आशुलिपिक (अंग्रेजी) | 09 |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 15 |
केबल जॉइंटर | 04 |
डीजल मैकेनिक | 49 |
मेसन | 26 |
ब्लैक स्मिथ | 16 |
सर्वेयर – | 10 |
ड्राफ्ट्समैन | 10 |
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
जरूरी तारीख-
नोटिफिकेशन जारी होने का तारीख- 18 मार्च
आवेदन की आखिरी तारीख- 05 अप्रैल
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट में प्रदर्शन के मुताबिक किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
- जनरल,ओबीसी- 170 रुपए
- एससी/एसटी/अन्य- 70 रुपए
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें