- Hindi News
- Career
- Indian Post Sarkari Naukri | Indian Post Recruitment 2021: 1940 Vacancies For GDS Posts, Indian Post Service Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन पोस्ट सर्विस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन प्रोसेस जारी किया है। इंडिया पोस्ट के बिहार पोस्टल सर्कल ने GDS के 1940 पदों पर बंपर निकली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स appost.in के जरिए 26 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 1940
पद | संख्या |
यूआर | 903 |
ईडब्ल्यूएस | 146 |
ओबीसी | 510 |
पीडब्ल्यूडी-ए | 12 |
पीडब्ल्यूडी-बी | 05 |
पीडब्ल्यूडी-सी | 23 |
पीडब्ल्यूडी-डीई | 02 |
SC | 294 |
एसटी | 45 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो) विषय के साथ 10वीं कक्षा पास होने चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 10,000 रुपए से 14,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगा।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 27 अप्रैल
- आवेदन की आखिरी तारीख- 26 मई 2021
एप्लीकेशन फीस
- जनरल/ OBC/ EWS- 100 रुपए
- SC/ ST/ एक्स-सर्विसमैन- कोई फीस नहीं
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 26 मई तक https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।