IIT Bombay released GATE 2021 date, exam will be held between 5 to 7 and 12 to 13 February next year | IIT मुंबई ने जारी की GATE की तारीख, अगले साल 5 से 7 और 12 से 13 फरवरी के बीच आयोजित होगी परीक्षा

  • Hindi News
  • Career
  • IIT Bombay Released GATE 2021 Date, Exam Will Be Held Between 5 To 7 And 12 To 13 February Next Year

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • परीक्षा में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान नामक दो नए विषय जोड़े जाएंगे
  • इससे पहले IIT दिल्ली ने 1, 2, 8 और 9.फरवरी को किया था GATE 2020 का आयोजन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मुंबई ने GATE परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) का आयोजन 5 से 7 फरवरी, 2021 और 12 से 13 फरवरी, 2021 को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल इंस्टीट्यूट ने स्टूडेंट्स की सुविधा के मद्देनजर कुछ बदलाव किए हैं। इस साल GATE परीक्षा के 2021 संस्करण में दो नए विषयों की शुरूआत और पात्रता मानदंड में छूट जैसे अन्य बदलाव शामिल होंगे।

दो नए विषयों की शुरूआत

परीक्षा में पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान नाम के दो नए विषय जोड़े जाएंगे। इसके बाद अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। GATE 2021 के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स अब दो विषय के पेपर भी चुन सकते हैं। आवेदन और नए GATE 2021 अपडेट जैसी ज्यादा जानकारियां ऑफिशियल वेबसाइट https://gate.iitb.ac.in पर उपलब्ध है।

पात्रता मानदंड में छूट

परीक्षा के नए पात्रता मानदंड के मुताबिक, अब ग्रेजुएशन के तीसरे साल के स्टूडेंट्स भी गेट के लिए पात्र होंगे। इंजीनियरिंग या विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए शिमला से हुआनमैन रिसोर्स डेवलपमेंट या MHRD की छात्रवृत्ति से GATE का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन देश भर में आठ क्षेत्रों में किया जाता है।

संयुक्त रूप से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की) में किया जाता है। इससे पहले GATE 2020 का आयोजन IIT दिल्ली द्वारा 1, 2, 8 और 9.फरवरी को किया गया था। इसके बाद अब IIT मुंबई द्वारा GATE 2021 का आयोजन किया जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TikTok's Indian rivals use competitions, prizes to engage users | देसी प्लेटफॉर्म पर नहीं रुक रहे यूजर्स, लुभाने के लिए कोई करोड़ों के इनाम तो कोई सेलिब्रिटी के साथ दे रहा काम करने का मौका

Mon Jul 27 , 2020
नई दिल्ली8 घंटे पहले शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक समेत चीनी ऐप के बैन होते ही भारत में रातोंरात देसी ऐप की डिमांड बढ़ गई। चिंगारी, रोपोसो, ट्रेल, शेयर चैट समेत कई देसी ऐप्स को रिकॉर्ड डाउनलोड मिले हैं। KalaGato की रिपोर्ट-देसी ऐप्स का एंगेजमेंट लेवल टिकटॉक की तुलना में […]

You May Like