Four new Kendriya Vidyalayas to be opened in the country, Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’ gave information | देश में खुलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दी जानकारी

  • इन विद्यालयों में से दो यूपी, एक उत्तराखंड और एक झारखंड में खोले जाएंगे
  • अब देश में कुल केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 1239 हो गई है

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 05:03 PM IST

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश में चार नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग राज्यों में खोले जाने वाले केंद्रीय विद्यालयों के बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जानकारी दी। इन विद्यालयों में से दो यूपी, एक उत्तराखंड और एक झारखंड में खोले जाएंगे। यूपी में एक विद्यालय फतेहपुर के मधुपुरी में और दूसरा हमीरपुर के सुमेरपुर में होगा। वहीं, तीसरा KV एसएसबी, चंपावत, उत्तराखंड और चौथा KV रेलवे, डांगोवापोसी, झारखंड में होगा।

देश में अब कुल 1239 केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में सभी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को बधाई देते हुए लिखा, “मैं नए केन्द्रीय विद्यालयों से लाभन्वित होने वाले सभी स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को हार्दिक बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे ये केंद्रीय विद्यालय इसी प्रकार देश के कोने-कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाते रहेंगे। चार नए केंद्रीय विद्यालयों के ऐलान के बाद अब देश में कुल केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 1239 हो गई है।

एक ही सेक्शन से होगी शुरुआत

इन केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होगी। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि,” शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के दौरान इन विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी और उसके बाद व्यवहार्यता के आधार पर क्लास बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल हर क्लास की शुरुआत सिर्फ एक ही सेक्शन से की जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sensex slips 552 points to close at 33,229; Nifty ends below 9,850

Mon Jun 15 , 2020
NEW DELHI: Equity indices finished in red on Monday with the benchmark BSE sensex falling over 550 points, dragged by banking and financial stocks, amid weak cues from global markets and persistent foreign fund outflow. The 30-share BSE index fell 552 points or 1.63 per cent to close at 33,229; […]

You May Like