Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Mumbai Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Telangana Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today | 24 घंटे में 49 हजार से ज्यादा पॉजिटिव, मुंबई की झुग्गी बस्तियों में 57% संक्रमित; एमपी में सीएम के बाद मंत्री भी पॉजिटिव; अब तक 15.32 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Mumbai Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Telangana Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली3 घंटे पहले

फोटो जम्मू कश्मीर के बडगाम शहर की है। यहां बकरवाल समाज के बच्चे ओपन स्कूल में मास्क पहनकर पढ़ाई करने पहुंचे। जम्मू कश्मीर में अब तक 18,879 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

  • दिल्ली के बाद अब मुंबई में हुआ सीरो सर्वे, मुंबई की गैर झुग्गी बस्ती इलाकों के 16% लोगों में एंटी बॉडी
  • देश में मंगलवार को 35 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए, मरने वालों का आंकड़ा 34 हजार के पार

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 15 लाख के पार हो गया है। अब तक 15 लाख 32 हजार 125 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 309 मरीज बढ़े। 35 हजार 484 लोग ठीक भी हुए। रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा अब 9 लाख 88 हजार 583 पहुंच गया है। 770 लोगों ने मंगलवार को संक्रमण के चलते जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा अब 34 हजार 224 हो गया है।

इस बीच, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी।

उधर, दिल्ली के बाद मुंबई में भी हुई सीरो सर्वे की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। खुलासा हुआ है कि मुंबई की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 57% लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सभी लोगों की SARS-CoV-2 जांच की गई। इसमें 57% लोगों में एंटी बॉडीज पाई गई। मतलब या तो ये संक्रमित हैं या फिर संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं गैर झुग्गी बस्तियों में 16% लोगों में एंटीबॉडी बनी है।

5 लाख पहुंचा एक्टिव केस

देश में एक्टिव केसों की संख्या भी मंगलवार को 5 लाख के पार हो गई। मतलब अब देश में 5 लाख 07 हजार 854 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 8 हजार 944 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं, 9 लाख 87 हजार 178 मरीज ठीक हो चुके हैं। 34 हजार 223 मरीजों ने संक्रमण के चलते जान गंवा दी।

देश में 15 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

LIVE UPDATES:

  • मुंबई में तीन महीने बाद एक दिन में सबसे कम मामले सामने आए। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोमवार को यहां 8776 सैंपल लिए गए थे। इनमें से सिर्फ 700 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में डबलिंग रेट अब बढ़कर 68 दिन और रिकवरी रेट 73% हो गया है।
  • दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में सोमवार को एक भी मामला सामने नहीं आया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। यह दिल्ली में संक्रमितों का इलाज करने वाला सबसे बड़ा अस्पताल है।
  • पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 2 दिन का लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन सरकार ने कहा है कि 1 अगस्त को बकरीद पर लॉकडाउन नहीं रहेगा। राज्य में अब तक 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। राज्य पुलिस विभाग के मुताबिक, अब तक विभाग में 8722 मामले सामने आए हैं। इनमें से 6,670 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1955 पुलिसकर्मियों को इलाज किया जा रहा है। अब तक तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
  • दिल्ली की जेलों से 221 मामले सामने आए हैं। इनमें 60 कैदी और 161 स्टाफ हैं। जेल अधिकारियों के मुताबिक 55 कैदी ठीक हो चुके हैं। 2 बीमार हैं और 2 की मौत हुई हैं। एक कैदी को रिहा गया है और वह होम क्वारैंटाइन में है। स्टाफ में से 122 ठीक हो चुके हैं और 39 का इलाज चल रहा है।
  • मिजोरम में असम राइफल्स के 22 जवान संक्रमित मिले हैं। ये सभी आईजॉल के निकट झोखसांगा में पोस्टेड हैं और हाल ही में नेपाल से लौटे हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 384 हो गया है। मिजोरम में संक्रमितों का रिकवरी रेट 50.26 प्रतिशत है।
  • राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को सभी मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई। कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी जानकारी दी। कोर्ट परिसर में सोमवार को कोरोना टेस्टिंग हुई थी। इसे देखते हुए फैसला किया गया।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(आरआईएमएस) में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आने की अपील की।
  • महाराष्ट्र के पुणे स्थित सासून अस्पताल में गर्भनाल के जरिए नवजात में संक्रमण का मामला सामने आया है। अस्पताल ने देश में इस तरह का पहला मामला होने का दावा किया है। अस्पताल के पेडियाट्रिक्स डिपार्टमेंट की प्रमुख डॉ. आरती किनिकर ने इसकी जानकारी दी। ऐसे मामलों में बच्चे को जन्म के समय संक्रमण नहीं होता। हालांकि, पैदा होने के कुछ दिनों बाद वह संक्रमित हो जाता है।
  • ओडिशा सरकार ने सभी जिलों के अफसरों से कहा है कि कोरोना टेस्टिंग के इंतजार में संदिग्ध संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार नहीं रोकें। गंजम जिले में दो दिन पहले एक पुलिसकर्मी का शव रिपोर्ट के इंतजार में पड़ा रहा था। इसे किसी ने हाथ नहीं लगाया था। इसे देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। सरकार ने कहा है कि संदिग्धों के शवों का जल्द कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाए।
  • नोएडा में संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती डॉक्टर पर उसकी ही वार्ड की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 20 साल की महिला ने सोमवार को पुलिस से डॉक्टर की शिकायत की। एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
  • झारखंड के लातेहर जिले स्थित कोविड केयर सेंटर सोमवार को एक हत्या का आरोपी फरार हो गया। उसे 14 जुलाई को बीजेपी नेता जय बर्धन सिंह के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के बाद उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उसे कोविड केयर सेंटर भेजा गया था।
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। शिवराज संक्रमित हैं और शनिवार से चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल से ही अपना काम कर रहे हैं। भोपाल में सख्त लॉकडाउन की वजह से अब सरकारी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जा रही हैं।
  • पुडुचेरी में मंगलवार को 141 नए मामले सामने आए। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3011 हो गई। यहां पर 1782 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब तक 47 लोगों की मौत हुई है।
  • नगालैंड में मंगलवार को 75 नए मामले सामने आए। सोमवार को 450 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनकी जांच के बाद इन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, कोहिमा में 51, फेक में 10, वोखा में 7, मोन, दिमापुर और ट्यूंगसंग से एक-एक संक्रमित मिले हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद एक मंत्री समेत तीन भाजपा नेताओं में कोरोना लक्षण सामने आए हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल व ग्वालियर के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी की कोरोना पॉजिटिव आई है।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ”कोई लक्षण न होने पर भी मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मुझे विश्वास है आप सबकी शुभकामनाओं से हम कोरोना को हराएंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे। सभी साथियों से आग्रह है कि वो भी अपना टेस्ट करा लें।

वहीं, सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल लखनऊ गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि उनके साथ गए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

राज्य में मंगलवार को 628 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 29,217 हो गई है। इनमें 20,343 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 830 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र:

राज्य में मंगलवार को कोरोना के 7,717 नए मामले सामने आने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,91,440 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 282 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 14,165 हो गई है। मंत्री ने कहा कि मंगलवार को 10,333 लोग ठीक भी हुए। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 2,32,277 हो गई है। राज्य में अब भी 1,44, 694 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में मंगलवार को 717 नए मामले सामने आए, जो दो महीनों से अधिक समय में किसी एक दिन की सबसे कम संख्या है। वहीं, इस महामारी से महानगर में 55 और लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 717 नए मामले सामने आने के साथ अब तक यहां संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,10,846 पहुंच गई, जबकि संक्रमण से 55 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 6,184 हो गई है।

राजस्थान:

राज्य में मंगलवार 1072 नए मामले सामने आए। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 38,636 हो गई है। इसमें 10,675 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 644 हो गई है।

मंगलवार को पाली में तीन, भरतपुर-जोधपुर में दो दो, जयपुर-कोटा-उदयपुर और अन्य राज्यों से एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 183 हो गई है, जबकि जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 38, बीकानेर में 34, कोटा में 33, पाली में 27, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 35 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

बिहार: राज्य की राजधानी पटना में राजकिशोर चौधरी नाम के एक सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियातन उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उधर, राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 2,480 नए मरीज मिले, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,591 तक पहुंच गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 संक्रमितों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 269 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार को 2,480 नए मरीजों के मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43,591 हो गई है। मंगलवार को 1,376 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 29,220 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 67. 03 प्रतिशत है। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 16,275 नमूनों की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 269 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश: राज्य में मंगलवार को कोरोना के 3 हजार 458 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 73,951 हो गया है। इनमें 44,520 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,497 हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 beaten to death in Bihar for stealing bulls, Jamui News in Hindi

Wed Jul 29 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : मंगलवार, 28 जुलाई 2020 3:00 PM जमुई। बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में कथित रूप से मवेशी (पालतू जानवरों ) को चोरी करने के आरोप में दो लोगों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को […]

You May Like