Share Market: Sensex and nifty index on 7th Aug 2020 BSE NSE | 74 अंक लुढ़ककर खुले बीएसई में अब 56 अंकों की गिरावट, निफ्टी 8 पॉइंट से ज्यादा फिसला

मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 362.12 अंकों की तेजी के साथ 38,025.45 अंकों पर बंद हुआ था।

  • देश में कोरोना के मामले 20 लाख के पार, दुनिया में 1.92 करोड़ केस
  • अमेरिका ने टिकटॉक पर बैन लगाया, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साइन किए

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 74.38 अंकों की गिरावट के साथ 37,951.07 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.5 पॉइंट की गिरावट के साथ 11,186.65 पॉइंट पर खुला।

आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के फैसलों की बदौलत घरेलू शेयर बाजार इस कारोबारी सप्ताह में गुरुवार को पहली बार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे थे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 362.12 अंकों की तेजी के साथ 38,025.45 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 98.50 पॉइंट की तेजी के साथ 11,200.15 पॉइंट पर बंद हुआ था।

बीएसई में बैंकिंग सेक्टर का हाल

बैंक बदलाव
सिटी यूनियन बैंक 1.47%
बंधन बैंक 1.18%
फेडरल बैंक 0.86%
आरबीएल बैंक 0.63%
इंडसइंड बैंक 0.53%
एसबीआई 0.13%
एचडीएफसी बैंक -0.83%
आईसीआईसीआई बैंक -0.57%
कोटक बैंक -0.13%

एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण आज एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी 28 अंकों की गिरावट के साथ 11,185 अंकों पर, जापान का निक्केई 144.53 अंकों की गिरावट के साथ 22,273.62 अंकों पर, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 397.81 अंकों की गिरावट के साथ 24,532.77 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। चीन का संघाई कंपोजिट 36.22 अंकों की गिरावट के साथ 3350.24 अंकों पर कारोबार कर रहा है। यूरोप के अधिकांश बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि, डाउ जोंस, नैस्डैक समेत प्रमुख अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

देश-दुनिया में कोरोना

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो गया है। अब तक 20 लाख 25 हजार 338 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62 हजार 99 नए मरीज बढ़े। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों के आंकड़ों में ये सबसे ज्यादा है। इसके पहले 31 जुलाई को सबसे ज्यादा 57 हजार 486 मरीज बढ़े थे। इसी के साथ अब एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 6 लाख से अधिक हो गई है। मतलब अब देश में 6 लाख 7 हजार 130 मरीज बचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 13 लाख 77 हजार 384 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 92 लाख 53 हजार 712 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 169 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 17 हजार 644 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

01.03 PM: बीएसई 32.12 अंकों की गिरावट के साथ 37,993.33 पर और निफ्टी 0.30 पॉइंट की तेजी के साथ 11,199.85 पर कारोबार कर रहे हैं।

चीन के पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में फिर से एंट्री हो सकती है। इसका कारण यह है कि अमेरिका की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का वैश्विक कारोबार खरीदने पर विचार कर रही है। इसमें भारत और यूरोप का कारोबार भी शामिल हो सकता है।

12.13 PM: बीएसई 56.29 अंक की गिरावट के साथ 37,969.16 पर और निफ्टी 8.40 पॉइंट लुढ़ककर 11,191.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

10.45 AM: बीएसई 114.13 अंकों की गिरावट के साथ 37,911.13 पर और निफ्टी 31.20 पॉइंट लुढ़ककर 11,168.95 पर कारोबार कर रहे हैं।

09.27 AM: बीएसई 155.28 अंक गिरकर 37,870.17 पर और निफ्टी 36.55 पॉइंट लुढ़ककर 11,163.60 पॉइंट पर कारोबार कर रहे हैं।

भारत के बाद अमेरिका ने भी चाइनीज ऐप टिकटॉक को बैन कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस पर बैन के आदेश पर गुरूवार को साइन कर दिए। इसके मुताबिक 45 दिन बाद रोक लागू हो जाएगी। टिकटॉक के साथ ही चाइनीज ऐप वीचैट को भी बैन किया गया है।

09.15 AM: बीएसई 74.38 अंकों की गिरावट के साथ 37,951.07 अंकों पर और निफ्टी 13.5 पॉइंट की गिरावट के साथ 11,186.65 पॉइंट पर खुला।

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Microsoft aims to buy entire TikTok, including India ops: Report | माइक्रोसॉफ्ट खरीद सकती है इस चीनी ऐप का ग्लोबल बिजनेस, लेकिन 15 सितंबर से पहले डील करनी होगी

Fri Aug 7 , 2020
नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक बाइटडांस और माइक्रोसॉफ्ट के बीच लंबे समय से चल रही है बातचीत अमेरिका ने टिकटॉक पर बैन लगाया, 45 दिन बाद लागू होगा प्रतिबंध चीन के पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की भारत में फिर से एंट्री हो सकती है। इसका कारण यह है […]