- Hindi News
- Business
- Market
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 31.07 अंक नीचे 3,309.22 पर बंद हुआ था
- कल बीएसई 224 अंक ऊपर 38,407 पर और निफ्टी 52 पॉइंट ऊपर 11,322 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 185 अंक नीचे 10,782 पर बंद हुआ था
बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 85.88 अंक नीचे और निफ्टी 33.5 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। अभी यस बैंक का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कल भी बैंक का शेयर 5% के बढ़त के साथ बंद हुआ था।
मंगलवार को बीएसई 189.26 अंक ऊपर और निफ्टी 52.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 374.19 अंक तक और निफ्ट 103.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 224.93 अंक ऊपर 38,407.01 पर और निफ्टी 52.35 पॉइंट ऊपर 11,322.50 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
कोटक बैंक | 1.66 % |
HDFC बैंक | 1.46 % |
बंधन बैंक | 1.30 % |
एक्सिस बैंक | 0.97 % |
इंडसंड बैंक | 0.55 % |
RBL बैंक | 0.49 % |
ICICI बैंक | 0.45 % |
सिटी यूनियन बैंक | 0.08 % |
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 104.53 अंक नीचे 27,686.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 185.53 अंक नीचे 10,782.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.80 फीसदी गिरावट के साथ 26.78 पॉइंट नीचे 3,333.69पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 31.07 अंक नीचे 3,309.22 पर बंद हुआ था। हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,28,405 हो गई है। इनमें 6,43,643 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 16,38,101 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 46,188 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,505,144 हो चुकी है। इनमें 744,691 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 167,749 हो चुकी है।

10:33 AM यस बैंक के शेयर में 5% की बढ़त है। शेयर कल 5 फी

10:16 AM बीएसई 154.09 अंकों के गिरावट के साथ 38,252.35 पर और निफ्टी 44.35 पॉइंट नीचे 11,278.15 पर कारोबार कर रहा है।
10:06 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स में अभी सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को के शेयर में है। हिंडाल्को का शेयर अभी 2.93 % की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:56 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स पर नजर डालें तो इनमें सबसे ऊपर एसबीआई है। अभी एसबीआई में 3.69% की बढ़त है।

09.47 AM बीएसई 30 में शामिल 20 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 10 में बढ़त है। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट सन फार्मा के शेयर में है।

09:40 AM बीएसई के बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 बैंक शेयरों में अभी सिर्फ 3 में बढ़त और बाकी 7 में गिरावट है। इनमें एसबीआई सबसे ज्यादा 2.97% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:34 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 21 में गिरावट और 2 में बढ़त है।

09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 224.01 अंक नीचे 38,183.00 पर और निफ्टी 69.60 पॉइंट नीचे 11,252.90 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को अमेरिकी और चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद

0