Crime In Bihar Criminals Shoot Journalist After Mutual Dispute In Arrah – बिहार: आरा में अपराधियों ने आपसी विवाद में पत्रकार को मारी गोली

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

बिहार में अपराध का सिलसिला नीतीश कुमार के ‘सुशासन राज’ में भी कम नहीं हो रहा है। ताजा मामला आरा जिले का है जहां अपराधियों ने एक निजी चैनल के पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने की वजह से पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है। पत्रकार के परिजनों ने बताया कि नीरज उर्फ विक्की त्रिपाठी खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली नीरज के पैर में लगी है। मिली जानकारी अनुसार जख्मी पत्रकार नीरज त्रिपाठी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं और एक निजी चैनल में पत्रकार हैं।

गोलीबारी की इस घटना के बाद जख्मी पत्रकार को आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी पत्रकार ने गोलीबारी की इस घटना में बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, घटना के संबंध में भोजपुर एसपी सुशील कुमार का कहना है कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ है। 2019 के नवंबर में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी। जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल पत्रकार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BREAKING: Sanjay Dutt has Stage 3 lung cancer, to fly to USA for treatment : Bollywood News

Wed Aug 12 , 2020
In a shocking turn of events, Sanjay Dutt has been detected with stage 3 lung cancer. He flies off to the US for immediate treatment. A close friend reveals, “Baba is devastated. He has little children. Fortunately, they are in Dubai right now with their mother. But breaking this awful […]