BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुलें, जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई 394 अंक नीचे 38,220 पर और निफ्टी 98 पॉइंट गिरकर 11,309 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी बढ़त के साथ 158 अंक ऊपर 11,477 पर बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 251 अंक ऊपर और निफ्टी 100 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 330.15 अंक नीचे और निफ्टी 102.25 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। जी एंटरटेनमेंट में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

कारोबार के अंत में बीएसई 394.40 अंक या 1.02% नीचे 38,220.39 पर और निफ्टी 98.80 पॉइंट या 0.87% नीचे 11,309.60 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 46.85 अंक ऊपर 27,739.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.40 फीसदी ऊपर के साथ 158.41 अंक बढ़त के साथ 11,477.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.32 फीसदी बढ़त के साथ 10.66 पॉइंट ऊपर 3,385.51 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 26.19 अंक ऊपर 3,390.09 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,04,329 हो गई है। इनमें 6,90,884 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 21,57,941 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 54,975 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,860,184 हो चुकी है। इनमें 797,105 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 177,424 हो चुकी है।

12:20 PM बीएसई 298.78 अंक ऊपर 38,519.17 अंक पर और निफ्टी 87.20 पॉइंट ऊपर 11,399.40 अंक पर कारोबार कर रहा है।

10:19 AM बीएसई पावर सेक्टर में शामिल सभी 14 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; पावर ग्रिड के शेयर में 3 फीसदी की बढ़त है।

एपल ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड हासिल किया है। दो साल पहले इस कंपनी ने एक ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैपिटलाइजेशन को हासिल किया था। बुधवार को यह 2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट वैल्यूएशन वाली कंपनी बन गई। लेकिन अगला एक लाख करोड़ डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना इस कंपनी के लिए उतना आसान नहीं होगा, जितना पहले 2 लाख करोड़ डॉलर में इसे आसानी थी।

09:34 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर में बढ़त और सिर्फ भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में गिरावट है।

09:24 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 251.54 अंक ऊपर 38,471.93 पर और निफ्टी 100.05 पॉइंट ऊपर 11,309.60 पर बढ़त के साथ खुला है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Beijing To Go Mask-Free As Covid Cases Hit New Lows

Fri Aug 21 , 2020
Despite the relaxed guidelines, a large proportion of people continued to wear masks in Beijing. Beijing: Health authorities in China’s capital Beijing have removed a requirement for people to wear masks outdoors, further relaxing rules aimed at preventing the spread the novel coronavirus after the city reported 13 consecutive days […]