बांकुडा। अपनी नवजात बच्ची को कुएं में फेंकने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को बच्ची की मां को गिरफ्तार किया। घटना के बांकुडा सदर पुलिस स्टेशन की मनकानाली पंचायत के कारण जोड़ा ग्राम की है। आरोपित महिला का नाम चायना बाउरी है। सूत्रों के अनुसार सुबह गांव के एक कुएं में एक नवजात शिशु शव तैरता देखा गया। जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से बच्ची के शव को उठाकर उसे अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी तक कुुुछ पता नही चल पाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी अपने फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान, तो अपनाइये ये टिप्स
यह खबर भी पढ़े: खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने ‘हिटमैन’, इससे पहले इन 3 खिलाडियों ने मारी थी बाजी