5 Storey Building Collapsed In Mahad Of Raigad District In Maharashtra – महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, सात लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

सोमवार की शाम महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार अभी तक 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रायगढ़ पुलिस की ओर से मिली ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि आज शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई। एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रायगढ़ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। 

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत का गिरना बहुत दुखद है। सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है। टीम रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्य में अपना सहयोग देंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’
 
रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी के मुताबिक पहले इमारत की तीन मंजिलें गिरीं, जिसके बाद कुछ लोग इमारत के बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। उन्होंने कहा कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। महाड के पूर्व विधायक माणिकराव जजताप ने बताया कि बचाव कार्य किया जा रहा है। शुरुआती दो घंटे में 25 लोगों के बाहर निकाला जा चुका है। 

रायगढ़ की जिला संरक्षक मंत्री अदिति टटकरे ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि जब इमारत गिरी तो उसमें कितने लोग मौजूद थे। टटकरे ने कहा, ‘मेरी जानकारी के अनुसार इमारत में 47 फ्लैट थे जिनमें करीब 150 लोग रह रहे थे। इमारत गिरने के समय कितने लोग अंदर थे, इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं है।’

https://www.youtube.com/watch?v=RDEIWioFEfc

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Parrot becomes a fan of smartphone, entertains watching videos of choice on YouTube in Katihar | स्मार्टफोन का दीवाना हुआ तोता, यू-ट्यूब पर पसंद के वीडियो देख करता है मनोरंजन

Tue Aug 25 , 2020
Hindi News Local Bihar Parrot Becomes A Fan Of Smartphone, Entertains Watching Videos Of Choice On YouTube In Katihar कटिहारएक घंटा पहले कॉपी लिंक स्मार्टफोन पर यू-ट्यूब पर पसंद के गाने सुनता मिट्ठु। स्मार्टफोन का लॉक खोलकर दे दिया जाए तो यू-ट्यूब पर जाकर गाने सुनता है यह तोता राजेश […]

You May Like