Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Pakistan Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिका के 6 राज्यों में संक्रमित बढ़े, रिकवरी रेट सिर्फ 27.29 प्रतिशत; दुनिया में अब तक 82.98 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 46 हजार 914 लोगों की मौत, जबकि 43.47 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 22.09 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 158 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 07:25 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 46 हजार 914 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 98 हजार 870 हो गया है। अब तक 43 लाख 47 हजार 423 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अमेरिका के 6 राज्यों में एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। ये मामले देशभर में जारी प्रदर्शनों के कारण बढ़े हैं। मंगलवार को देश में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं। पूरे देश में मरीजों का रिकवरी रेट सिर्फ 27.29 प्रतिशत है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,09,231 1,19,158      9,03,136
ब्राजील 9,28,834  45,456 4,64,774   
रूस  5,53,301 7,478 3,04,342
भारत 3,54,161 11,921 1,87,552 
ब्रिटेन 2,98,136 41,969 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,408 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,37,500 34,405 1,78,526   
पेरू 2,37,156 7,056   1,19,409
ईरान 1,92,439 9,065 1,52,675
जर्मनी 1,88,382 8,910 1,73,100

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स 

  • अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप में एक फार्मास्युटिकल कंपनी ने अर्थराइटिस की दवा ‘ओलुमिएंट’ का कोरोना मरीजों पर ट्रायल का तीसरा चरण शुरू किया है। 400 मरीजों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है।
  • न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि देश में दो नए मामलों का आना सिस्टम की विफलता है। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो इसको माफ नहीं किया जाएगा।
  • चीन की राजधानी बीजिंग में तीन लाख 56 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। ये लोग वायरस के क्लस्टर एक फूड मार्केट के संपर्क में आए हैं। 
  • ब्रिटेन में लंदन के मेयर सादिक खान ने अपनी पेमेंट में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से अर्थव्यवस्था पर बहुत असर पड़ा है।

होंडुरास: राष्ट्रपति संक्रमित
होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज ने बुधवार को कहा कि वे और उनकी पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। अपने दो सहयोगियों से वे संक्रमित हुए। मंगलवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल, वे ठीक हैं और घर से ही काम करेंगे। मुझे भगवान, यहां के डॉक्टर्स और दवा पर पूरा भरोसा है। देश में अब तक 9600 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 330 लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते ही यहां तीन महीने की लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था दोबारा खोला गया।

होंडुरास के राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज ने कहा- सहयोगी के जरिए उनमें संक्रमण फैला। (फाइल फोटो)

अमेरिका: 6 राज्यों में मामले बढ़े

अमेरिका के 6 राज्यों में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था दोबारा खोले जाने और देशभर में जारी प्रदर्शनों के कारण मामले बढ़े हैं। एरिजोना में 2392, फ्लोरिडा में 2776, ओक्लाहोमा में 228, नेवादा में 379, टेक्सास में 2622 और ओरेगॉन में 278 नए केस मिले हैं। मंगलवार को देश में एक दिन में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं।

अमेरिका: इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल संक्रमित
इलिनियोस के अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा है कि वे कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राउल पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है। राज्य में 1.33 लाख लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील: 45 हजार मौतें

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां 24 घंटे में 34 हजार 918 केस मिले हैं, जबकि 1282 लोगों की जान गई है। यहां मरीजों की संख्या 9.28 लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद यह सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 45 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यह फोटो ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया की है। यहां स्थानीय कलाकार कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीजिंग: 31 नए मरीज मिले
चीन में संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग में संक्रमण के 31 नए मामले मिले हैं। बीजिंग एयरपोर्ट ने 1255 उड़ाने रद्द कर दी हैं। बीजिंग से बाहर जाने वाली 615 और आने वाले वाली 640 उड़ानें रद्द की गई हैं। यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

बीजिंग के एक स्टेडियम में कोरोना की जांच के लिए लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां मंगलवार को 31 नए मामले सामने आए हैं।

स्पेन: ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन किया जा सकता है

स्पेन का कहना है कि वह अपने यहां आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को क्वारैंटाइन कर सकता है। स्पेन में अगले हफ्ते से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोली जा रही है। यहां अब तक संक्रमण के 2.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

स्पेन में काम करने के बेहतर माहौल और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी।

पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना होगा
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कोरोनावायरस से बचाने के लिए डिसइन्फेक्ट टनल बनाया गया है। उनसे मिलने आने वाले लोगों को इस टनल से गुजरना होगा। इसे रूस की ही कंपनी ने बनाया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद रूस सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 5.45 लाख संक्रमित हैं, जबकि 7284 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संक्रमण से बचाने के लिए रूस की कंपनी ने स्पेशल डिसइन्फेक्ट टनल बनाया है।

इजराइल: 258 नए मामले
इजराइल में मंगलवार को संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,495 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यहां मरने वालों की संख्या 302 है। इससे पहले मंगलवार को इजराइल रोजगार सेवा ने आंकड़े जारी कर बताया था कि अप्रैल के अंत में देश में बेरोजगारी दर 27.5% से गिरकर मई के अंत में 23.5% हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

India China Border News | Ladakh Galwan Valley Seven Indian Army Jawan Letters; Jharkhand Bihar Madhya Pradesh Chhattisgarh and Himachal Pradesh | कोई सगाई के बाद वादा करके गया था- छुट्टी में शादी कर लूंगा, किसी ने कहा था- अबकी आया तो पिता का इलाज कराऊंगा

Wed Jun 17 , 2020
भारत और चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई इस दौरान भारत के 20 जवान शहीद हुए, जिनमें से 13 बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के दैनिक भास्कर Jun 17, 2020, 07:21 PM IST पटना/रांची/रायपुर/जालंधर/भोपाल. गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के […]

You May Like