National Sports Awards 2020 Live Updates Awards Will Be Given Online – राष्ट्रीय खेल दिवस आज, ऑनलाइन ही दिए जाएंगे खेल पुरस्कार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:15 AM IST

विनेश फोगाट- रोहित शर्मा-रानी रामपाल
– फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 29 अगस्त को ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। कोरोना के कारण इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वर्चुअल तरीके से दिए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी नहीं होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल अलग-अलग सात वर्गों में 74 खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कार देंगे। इस साल पहली बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न मिलेगा। 

आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी अपने अपने शहर के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर से जुड़ेंगे। खेल मंत्री किरण रिजिजू और कुछ और महत्वपूर्ण मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

पांच खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे
इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा समते महिला रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और 2016 के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस ने ट्वीट किया ‘राष्ट्रीय खेल दिवस, खेल के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है- युवाओं की जोशीली शक्ति को सलाम। आज हम सभी से अनुरोध करते हैं कि युवा और वृद्ध, अपने भीतर के युवाओं को जीवित रखने के लिए उनके जुनून को आगे बढ़ाएं।’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Three Children Died In A Boat Sinking In Bihar - बिहार में नौका डूबने से तीन बच्चों की मौत

Sat Aug 29 , 2020
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में कटिहार जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत बाईसा गोविंदपुर शंकर बांध के पास गुरुवार की शाम एक नौका के डूबने से इसमें सवार तीन बच्चों की मौत […]

You May Like