जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र मेें नाबालिग से गैंग रेप के केस में पुलिस ने आज दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार को तीन बालकों को संरक्षण में लिया गया था। जिन्हें आज प्रारंभिक जांच के बाद बाल सुधार गृह भिजवाया गया। इधर पीडि़ता बालिका दो दिन बाद आज अपने घर पर आई है। डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में 15 साल की बालिका से दुष्कर्म का केस शनिवार को सामने आया था। इसमें उसने छह लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था।
इस पर रविवार को तीन बालकों को संरक्षण में लिया गया था। वहीं सोमवार को चौपासनी निवासी प्रेम पुत्र लक्ष्मण राव एवं मारोडी कल्याणपुर के जुंजारसिंह पुत्र कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों बालिग है। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि रविवार को संरक्षण में लिए गए बालकों को बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है। रविवार को बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल पीडि़त परिवार व बच्ची से मिली थी। सोमवार को बालिका अपने घर पर आ गई। वह दो दिन तक बालिका गृह में रखी गई थी। प्रकरण में अब तक तीन बाल अपचारी समेत दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। एक और नाबालिग के बारे में तस्दीक की जा रही है। इस पर अनुसंधान जारी है।
यह खबर भी पढ़े: रात होते ही एलएसी पर बढ़ी भारत-चीन की हवाई हलचल
यह खबर भी पढ़े: झारखंड में एक बार फिर कोरोना ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड , 2475 नये मामले मिले, 6 मौतें , कुल संक्रमित का आंकड़ा 40913