Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | हरियाणा में सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी, 8% लोग संक्रमण की चपेट में, सबसे ज्यादा असर फरीदाबाद में दिखा; देश में अब तक 39.40 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो महाराष्ट्र के कराड जिले की है। यहां कोविड-19 अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने पर मरीज के घर पर ही ऑब्सीजन कंसनट्रेटर लगाया गया है। महाराष्ट्र में अब तक 8.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

  • राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पुनिया संक्रमित, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ठीक हुए
  • देश में गुरुवार को 1083 मरीजों की मौत हुई, इस तरह कोरोना से अब तक 68 हजार 569 लोग दम तोड़ चुके हैं

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 39 लाख 40 हजार 131 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 30 लाख 37 हजार 106 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 8 लाख 33 हजार 827 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 68 हजार 598 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

इस बीच, हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी। सर्वे अगस्त में हुआ था। इसमें राज्य के 18 हजार 905 लोगों का सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 8% लोगों में एंटी बॉडी डेवलप हो चुकी है। मतलब या तो ये लोग संक्रमित हैं या फिर संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा असर फरीदाबाद में देखने को मिला।

यहां के 25.8% लोगों में एंटी बॉडी पाई गई है। इसके अलावा नूंह में 20.3%, सोनीपत में 13.3%, करनाल में 12.2%, जिंद में 11%, गुरुग्राम में 10.8%, कुरुक्षेत्र में 8.7% लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया संक्रमित

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट से दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अभी होम आइसोलेशन में हूं। दूसरी कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। 15 दिन पहले ही वह संक्रमित पाए गए थे। तब से बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं

8 राज्यों में मरीजों के ठीक होने की दर 80% से ज्यादा

अच्छी खबर यह है कि 8 राज्यों में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 80% से ज्यादा है। वहीं, 16 राज्य ऐसे हैं, जहां 70% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 67 हजार 491 मरीज ठीक हुए।

राज्य रिकवरी रेट
दिल्ली 87.8%
बिहार 87.9%
अंडमान एंड निकोबार 87.6%
दादर एंड नगर हवेली 87.8%
तमिलनाडु 86.6%
राजस्थान 82.6%
गुजरात 81%
नगालैंड 81.5%

5 राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में गुरुवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 1672 संक्रमित मरीज मिले। 30 मौतें भी हुईं। इस बीमारी से अब तक 1483 लोगों की जान जा चुकी है। अगस्त में अब तक की सबसे ज्यादा 518 मौतें हुईं। यह कुल मौतों का 37.2% है। सितंबर के तीन दिन में ही कोरोना से 57 लोगों की जान जा चुकी है। अगर अगस्त और सितंबर के तीन दिनों की मौत के आंकड़े जोड़ लिए जाए तो कुल 34 दिनों में 575 लोगों की जान जा चुकी है।

2. राजस्थान
कोरोना को लेकर राज्य से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। एक ओर जहां देश में अगस्त के दौरान 24% सैंपलिंग बढ़ने के बाद भी मरीज मिलने की दर में कमी आई है। वहीं, राजस्थान में अगस्त में सैंपलिंग 52% कम रही, फिर भी पॉजिटिव मिलने की दर दोगुना तक बढ़ गई है। ये उल्टा ट्रेंड खतरे का अलार्म है।
राजस्थान में 31 जुलाई तक 15 लाख जांचें हुई थीं, जबकि अगस्त में सिर्फ 7.5 लाख सैंपल ही लिए गए। प्रदेश में 31 जुलाई तक प्रति सौ सैंपल पर मरीज मिलने की दर 2.75% थी, जो अगस्त में दोगुनी होकर 5.33 प्रतिशत हो गई।

3. बिहार
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद की पत्नी बेबुन निसा की कोरोना से मौत हो गई। वह 55 साल की थीं। उन्हें 19 अगस्त को एम्स में एडमिट किया गया था। किसी बड़े नेता के परिवार की कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एमएलसी सुनील कुमार की मौत हो चुकी है। उधर, राज्य में प्रतिदिन होने वाली कोरोना जांचों की संख्या में नया रिकॉर्ड बन रहा है। बुधवार की तुलना में 13527 अधिक जांच हुई। बुधवार को 127404 सैंपल की जांच हुई थी,जबकि गुरुवार को यह बढ़कर 140931 हो गया है।

4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में गुरुवार को अब तक के सबसे अधिक 18 हजार 105 केस सामने आए। मुंबई में कुल मामले बढ़कर 1 लाख 50 हजार 95 हो गई है, जबकि 7 हजार 764 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, पुणे में अब कुल केस 1 लाख 86 हजार 122 हो गए हैं। शहर अब तक 4238 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में गुरुवार को 1 लाख 40 हजार सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 60 लाख 50 हजार कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Elections 2020 : EC का ऐलान, 29 नवंबर से पहले बिहार में पूरे हो जाएंगे विधानसभा चुनाव

Fri Sep 4 , 2020
Bihar Elections 2020 : EC का ऐलान, 29 नवंबर से पहले बिहार में पूरे हो जाएंगे विधानसभा चुनाव Source link