- Hindi News
- National
- Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today
नई दिल्ली3 घंटे पहले

फोटो झारखंड की राजधानी रांची की है। यहां एक कब्रिस्तान को कोरोना मरीजों के शव को दफन करने के बाद सैनिटाइज किया गया। झारंखड में अब तक 469 मरीजों की मौत हो चुकी है।
- जर्मनी ने भारत को 130 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक मदद दी, 3.30 लाख टेस्टिंग किट भी देने को कहा
- देश में अब तक 71 हजार 687 मरीजों की हो चुकी है मौत, 8.82 लाख लोगों का चल रहा इलाज
- 24 घंटे के अंदर आंध्र प्रदेश में 10 हजार 794 और कर्नाटक में 9 हजार 319 नए मामले सामने आए
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है। अब तक 42 लाख 2 हजार 562 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 91 हजार 723 नए मरीज बढ़े। ये एक दिन में मिले मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा है। इसके पहले शनिवार 5 अगस्त को 90 हजार 600 मरीज मिले थे।
राहत की बात है कि देश में संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी 32 लाख से ज्यादा हो चुकी है। अब तक 32 लाख 46 हजार 485 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 68 हजार 812 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 8 लाख 81 हजार 691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 71 हजार 687 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
रविवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23 हजार 350 नए मामले बढ़े। एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 9 लाख से अधिक हो गई है। अब तक 9 लाख 7 हजार 212 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 44 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 35 हजार 857 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण ने अब तक 26 हजार 604 लोगों की जान ले ली।

कोरोना अपडेट्स
- बेंगलुरु में एक 27 साल की महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, जुलाई में महिला पहली बार संक्रमित हुई थी। इसके बाद उनका इलाज हुआ और ठीक होने पर 24 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अगस्त के पहले हफ्ते में उनमें फिर से कुछ लक्षण दिखाई दिए। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस तरह का यह मामला पहला है।
- केरल के फाइनेंस मिनिस्टर थॉमस इस्साक भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विट करके दी।
- देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में बीते पांच दिनों में एक बार भी गिरावट नहीं आई है। शनिवार को यह रिकॉर्ड 90 हजार के पार पहुंच गया। कुल 90 हजार 600 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- एक्टर अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।
- कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी ने कहा- मेट्रो 30-40% कैपेसिटी के साथ सुबह 6 बज से रात 10 बजे तक 5.5 मिनट के अंतर से चलाई जाएगी। सभी यात्रियों मास्क पहनने और हाथ सैनिटाइज करने की गुजारिश है। वे यहां-वहां हाथ न लगाएं। साथ ही स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करें। कल से मैट्रो सर्विस शुरू की जा रही है।
- देश में अब हर दिन 11 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। 2 सितंबर को 11.72 लाख, 3 सितंबर को 11.69 लाख और 4 सितंबर को 11.92 लाख टेस्ट किए गए।
जर्मनी ने पीपीई किट और आर्थिक सहायता दी
देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए जर्मनी ने भारत को मदद देने की बात कही है। जर्मनी के डेवलपमेंट मिनिस्टर गर्ड मूलर ने कहा कि कोरोना से जूझ रहे भारत को जर्मनी की तरफ से मदद बढ़ाई जा रही है।
जर्मनी की तरफ से भारत को 130 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता और 3.30 लाख से ज्यादा टेस्टिंग किट दी जाएंगी। इसके अलावा 6 लाख पीपीई किट भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी डेवलपमेंट मिनिस्ट्री की तरफ से भारत को 460 मिलियन यूरो डॉलर का शार्ट टर्म लोन भी दिया जाएगा।

5 राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
रविवार को राज्य में संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1,694 नए मामले सामने आए। अभी तक कुल 73 हजार 574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,572 हो गयी है।
अब तक 55 हजार 887 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 115 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीच, भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री 68 वर्षीय सुरेश पचौरी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनमें कोरोना जैसे लक्षण हैं।

2. राजस्थान
रविवार को राज्य में कोरोना के 1,593 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार 956 पहुंच गया। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर और बीकानेर में 3-3, झालावाड़ और जयपुर में 2-2, चित्तौड़गढ़, कोटा, अजमेर, अलवर और दौसा 1-1 की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 1,137 हो गया है।
राज्य में अब तक 24.71 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। अब तक 74 हजार 861 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 14 हजार 958 एक्टिव केस बचे।

3. बिहार
राज्य में रविवार को संक्रमण के 1,797 नए मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 47 हजार 658 हो गयी। इनमें 1 लाख 30 हजार 300 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,603 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 754 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
रविवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23 हजार 350 नए मामले बढ़े। एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 9 लाख से अधिक हो गई है। अब तक 9 लाख 7 हजार 212 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 44 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 35 हजार 857 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण ने अब तक 26 हजार 604 लोगों की जान ले ली। इसके पहले शनिवार को 20 हजार 489 नए मरीज मिले थे।

5. उत्तरप्रदेश
रविवार को राज्य में 6 हजार 777 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन में मिले अबतक की सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। इससे पहले कल यानी शनिवार को सबसे अधिक 6 हजार 692 केस दर्ज हुए थे। राज्य में अब तक 2 लाख 66 हजार 283 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी दो लाख से अधिक हो गई। अब तक 2 लाख 738 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 61 हजार 625 लोगों का इलाज चल रहा है।
इनमें से आधे से अधिक यानी 32 हजार 94 लोग होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण के चलते राज्य में अब तक 3,920 लोगों की जान जा चुकी है।
