नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लगाईं आग, मौत

कोरबा। दर्री के सिंचाई कालोनी में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। बाद में उसकी चीख सुनकर घर के लोग दरवाजा तोड़कर उसे गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना देकर पीड़‍िता को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सुनीता यादव मूलत: जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी। फरवरी 2019 में उसका विवाह नरेश यादव से हुआ था। वह रोजी-मजदूरी के काम से जुड़ा है। उसका परिवार सिंचाई कालोनी दर्री में निवासरत है। परिवार में नरेश की माता और भाई-बहन शामिल हैं। सुनीता यादव का विवाह के बाद ससुराल में सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। घर के अधिकांश काम सुनीता किया करती थी। 

आज सुबह उसकी सास ने बर्तन साफ किये। इसके बाद चाय बनाने के बारे में जानकारी ली। बहू ने अपने कमरे में चली गई और खुद को भीतर से बंद कर लिया। इसके कुछ समय बाद वहां से चीख सुनाई दी। बाद में उसकी चीख सुनकर घर के लोग दरवाजा तोडक़र उसे गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना देकर पीड़‍िता को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करने की बात कही है। शव को तत्काल पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।

यह खबर भी पढ़े: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा, कोरोना पीड़ितों के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

यह खबर भी पढ़े: यहां भारतीय सैनिकों के लिए चीनी नागरिक कर रहे हैं प्रार्थना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mohammad Hafeez Wahab Riaz | Pakistan Cricket Team Seven Players Coronavirus Positive List Updates; Mohammad Hafeez to Mohammad Hafeez | इंग्लैंड दौरे से 5 दिन पहले पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव; बोर्ड ने कहा- दौरे पर कोई खतरा नहीं

Wed Jun 24 , 2020
पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे के लिए 29 सदस्यीय टीम घोषित की थी, इनके अलावा 4 खिलाड़ी रिजर्व रखे थे सोमवार को हैदर अली, हरीस रउफ और शादाब खान का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था दैनिक भास्कर Jun 23, 2020, 11:53 PM IST पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार […]