नई दिल्ली। विकासपुरी के बुढ़ेला गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर विकासपुरी थाने की पुलिस पहुंची। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
शुरुआती छानबीन में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी की वजह का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुदकुशी की सूचना गुरुवार सुबह 11:09 बजे पुलिस को मिली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शम्मी उर्फ सोनी के तौर पर हुई है।
वह परिवार के साथ बुढ़ेला गांव में रहते थे। एमसीडी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर काम करते थे। लॉक डाउन की वजह से 6 महीने से घर पर ही थे। पारिवारिक क्लेश भी आए दिन हो रहा था। गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़े: मुंबई में कंगना रनौत का कार्यालय तोड़ने पर भड़की साध्वी प्राची